विक्की- अंकिता की शादी पर ईशा मालवीय का चौंकाने वाला खुलासा, परिवार वालों संग कपल के फैंस को भी लगा झटका

Isha Malviya, Vicky Jain, Ankita Lokhande, bigg boss 17

Vicky Jain- Ankita Lokhande: टीवी के फेमस कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इस वक्त रियलिटी शो बिग बॉस 17 के घर में नजर आ रहे हैं। दोनों घर के अंदर अच्छा गेम खेल रहे हैं। परंतु दोनों की कई सारे कंटेस्टेंट से लड़ाईयां भी हो रही हैं। ऐसे में अंकिता लोखंडे की दुश्मन बन चुकी ईशा मालवीय ने शो में अंकिता और विक्की की शादी को लेकर एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है।

अंकिता और विक्की की शादी एक इन्वेस्टमेंट-

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में देखा गया कि घर में काफी हलचल हुई, कई सारे लोगों के बीच लड़ाई-झगड़ा भी हुआ। इसी बीच ईशा मालवीय रात में मन्नारा चोपड़ा और सना रईस खान के साथ घरवालों को लेकर गॉसिप कर रही हैं।

इस गॉसिप के दौरान ईशा मालवीय ने अंकिता और विक्की की शादी के बारें में बात की। विक्की के कबूलनामे के बारे में जानकारी देते हुए ईशा ने कहा, विक्की भाई और मैं बहस कर रहे थे, तो मैंने पूछा कि भाग्य और जीवन में कौन विश्वास करता है। उन्होंने मुझसे कहा,- "मैं भाग्य में विश्वास नहीं करता।"

तो मैंने उनसे कहा कि "अंकिता दी से मिलना क्या है? क्या आपको बचपन से ही यकीन था कि आप अंकिता लोखंडे से शादी करेंगे?'' आगे ईशा कहती हैं, -"विक्की भाई का कहना है, 'यह नियति नहीं है, यह मेरा इन्वेस्टमेंट भी है।' जब मैंने यह सुना तो मैं चौंक गई। "

आगे ईशा ने कहा,- "उन्होंने मुझे बताया कि 'वह मुंबई आए और कुछ दोस्त बनाए और वे दोस्त अंकिता के साथ कॉमन फ्रेंड थे और इस तरह वे मिले, डेट किया और शादी कर ली।' इस'लिए उन्होंने ऐसे दोस्त बनाए जो उनके और अंकिता दी के बीच कॉमन थे।

ईशा की बात सुनने के बाद मनारा ने कहा कि विक्की केवल एक सेलिब्रिटी पार्टनर चाहते थे, इसलिए उन्होंने उसी के अनुसार सब कुछ प्लान किया। यह बताते हुए कि विक्की के लिए हर कोई एक इन्वेस्टमेंट है, ईशा ने कहा, "उन्होंने ओरी (ओरहान अवात्रामणि) के साथ भी यही कोशिश की थी।"

खैर ईशा के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनका स्टेटमेंट काफी चर्चा में बना हुआ है। हर कोई इस बात को लेकर अपनी अपनी राय रख रहा है। जाहिर है कि कुछ लोग तो ईशा की बात से सहमत हैं और कुछ ईशा को गलत और झूठी बता रहे हैं।

बिग बॉस 17 के घर में विक्की और अंकिता-

सलमान खान के रियलिटी शो में इस बार टीवी के फेमस कपल विक्की जैन और अंकिता लोखंडे पहुंचे हैं। अंकिता और विक्की के अलावा शो में कई सारे दूसरे फेमस सेलेब्स भी हैं। जो कि शो में अच्छा गेम खेल रहे हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

बात अंकिता और विक्की की करें तो शो में दोनों के बीच बहुत ज्यादा लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। कई बार विक्की गुस्से में अंकिता से गलत तरह का व्यवहार करते देखे जाते हैं जो कि किसी को पसंद नहीं आता है। दोनों की अनबन को देखते हुए बिग बॉस ने दोनों के घरवालों को भी बुलाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X