मॉल से नहीं बल्कि सेल से कपड़े खरीदकर पहनती है ये एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे इसमें...

Isha Malviya Buys Clothes From Sale: ईशा मालवीय टेलीविजन की एक मशहूर अभिनेत्री है और आज वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनकी उम्र सिर्फ 21 साल की है और इतनी छोटी सी उम्र में उन्होंने एक अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है। सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में भी वह नजर आई थी और यही से उनको और भी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल हुई।
लेकिन अब इसी बीच ईशा मालवीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में एक्ट्रेस बहुत ही स्टाइलिश ड्रेस पहने हुए देखे जा सकती हैं। उन्होंने क्रॉप टॉप पहनी हुई है और इसके नीचे डेनिम का बेहद ही यूनिक जींस पहना हुआ है।
ईशा मालवीय इस वायरल हो रहे वीडियो में पैपराजी को पोज देती हुई नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि "मैं मॉल से शॉपिंग नहीं करती हूं। जो ऑफर में कपड़े मिलते हैं मैं वहीं से खरीद लेती हूं। जहां पर बहुत बारगेनिंग चलती है। मुझे वहां से खरीदने में कोई भी दिक्कत नहीं है।" जब पैपराजी ने कहा कि आपकी जींस Zara से है।
इस पर ईशा मालवीय ने अपनी जींस दोनों तरफ से दिखाई और कहा कि नहीं यह कोई भी ब्रांडेड जींस नहीं है। लगातार अभिनेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। काफी सारे लोग तो यह बात जानकर काफी खुश होते हुए नजर आएगी यह है एक्ट्रेस बहुत ही डाउन टू अर्थ है। लेकिन काफी सारे लोगों ने ईशा को ड्रामा क्वीन कहा।


Click it and Unblock the Notifications











