फिर से प्यार हो गया है..? Isha Malviya ने शर्माते हुए दिया जवाब, अभिषेक कुमार के साथ कार से वायरल हुआ था Video

Isha Malviya Viral Video- ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार टीवी का वो कपल था जो कि कुछ महीनों पहले अलग हो गए थे और बिग बॉस में इनकी झलकियां देखने को मिलीं थीं। हालांकि ईशा और अभिषेक ने एक दूसरे एक दोस्त की बात करना कभी नहीं खत्म किया।
लेकिन अब लगातार खबरें आ रही हैं कि दोनों फिर से एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कार के अंदर दोनों नजर आए थे और इसको काफी पसंद किया गया था। इस वीडियो ने अटकलें शुरु कर दी थीं कि क्या दोनों का पैचअप हो गया है? अब ईशा से उसी वीडियो को लेकर पैपराजी ने सवाल पूछा तो उनका रिएक्शन काफी कुछ बयां करता हुआ नजर आ रहा है।
शर्माने लगीं ईशा मालवीय
वायरल हो रहे वीडियो में पैप्स ने ईशा से पूछा, ''नया वीडियो आया है, आप और अभिषेक सर हैं।'' ईशा कहती हैं, आपने देखा है क्या? पैपराजी से कोई बोलता है, ''पूरे देश ने देखा है।'' इतना सुनकर ईशा शर्माते हुए बोलती हैं, ''फिर देखो।'' इतने में कोई चिल्लाता है, ''मैडम शर्मा रही हैं।''
ईशा कहती हैं, ''क्या ब्लशिंग, मैं तो हमेशा हंसती रहती हूं सबकी बातों पर।'' फिर कोई पूछता है, ''क्या फिर से प्यार हो गया है?'' ईशा कहती हैं, ''सब बता दें हम आपको, यहां पर आप सब जान लो।'' इसके बाद सैयारा का नाम लेकर ईशा की टांग खींची जाती है। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ईशा और अभिषेक ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
ईशा और अभिषेक एक साथ जब बिग बॉस में नजर आए थे तो उस वक्त ईशा समर्थ जुरैल को डेट कर रहीं थीं। हालांकि अभिषेक उनको कितना पसंद करते हैं ये तब भी अच्छी तरह से समझ आ रहा है। हालांकि अब समर्थ ने ईशा का ब्रेकअप हो चुका है और अभिषेक के साथ फिर से उनका नाम जुड़ रहा है। देखने वाली बात होगी कि ये दोनों कब आधिकारिक ऐलान करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











