..................... Isha malviya reacts on elvish yadav arrested said god gave power to him and his parents video viral - Hindi Filmibeat

एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर ईशा मालवीय ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे नहीं पता और उनके पेरेंट्स को...

Isha Malviya Elvish Yadav

Isha Malviya On Elvish Yadav Arrest: एल्विश यादव जब से गिरफ्तार हुए हैं तभी से हर तरफ तहलका मचा हुआ है। इसी बीच उनके माता-पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ और यहां पर वह इंटरव्यू देते दौरान रोते हुए नजर आए। दोनों का यह वीडियो देखकर हर कोई इमोशनल हो रहा है। लेकिन अब हाल ही में बिग बॉस 17 की ईशा मालवीय का एक वीडियो सामने आया है।

बता दें कि ईशा मालवीय और एल्विश यादव बहुत ही अच्छे दोस्त थे। यहां तक की कुछ वक्त पहले दोनों का एक रोमांटिक वीडियो भी सामने आया था। अब हाल ही में ईशा मालवीय को एक इवेंट में देखा गया। जहां से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो को टेलीचक्कर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है।

इस वायरल वीडियो में ईशा मालवीय से पूछा गया कि एल्विश यादव अरेस्ट हो गए हैं। तब वह हंसते हुए हाथ जोड़ती है और कहती है कि 'अरे यार प्लीज।' बाद में उनसे पूछा जाता है कि उनके माता-पिता का इंटरव्यू सामने आया है और वह काफी इमोशनल हो रहे हैं। जिस पर ईशा कहती है कि "यार मैं टच में नहीं हूं। मैं यही आशा करती हूं कि सब सही हो जाएगा। उनके पेरेंट्स को ताकत मिले और एल्विश को भी।"

एल्विश यादव के केस पर बात की जाए तो आपको बता दें कि उनके माता-पिता ने हाल ही में मीडिया के साथ बातचीत की और इंटरव्यू में कहा कि "अगर मेनका गांधी हमारे बच्चे की गिरफ्तारी से खुश हो चुकी है तो अब हम पर रहम कर दें। हमें नहीं पता है कि पीएफए वाले कौन हैं।" हालांकि इस केस पर काफी चर्चा हो रही है और 14 दिन के लिए एल्विश यादव जेल में है।

Read more about: isha malviya elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X