'अभिषेक की याद आती है..?' ईशा मालवीय से रिपोर्टर ने पूछ लिया ऐसा सवाल, रिएक्शन देख चौंक गए लोग!

isha malviya abhishek kumar

ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की हिस्ट्री भला कौन नहीं जानता है। इस वक्त दोनों काफी चर्चा में हैं। एक वक्त था जब ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार कपल थे लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों ने बिग बॉस सीजन 17 में पहुंचे थे।

अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। पैपराजी ने ईशा मालवीय से अभिषेक कुमार को लेकर सवाल कर लिया। पैप्स ने पूछ लिया, क्या आपको अभिषेकक की याद आती है?

इसके बाद ईशा का रिएक्शन देखने लायक था। ईशा ने बिना कुछ कहा पैप्स के चश्मा उतारकर एक लुक दिया और बाद में हंसने लगीं। इसके बाद पैपराजी के लिए कहा, ''छोड़ो उसे वो दब जाएगा।'' इसके बाद लोग भी इसपर अपनी राय दे रहे हैं।

क्या बोले लोग

एक यूजर ने लिखा है, ''फालतू का सवाल मत पूछा करो यार, थोड़ा लिहाज से रहा करो।'' एक ने लिखा, ''टी सीरीज के ऑफिस में ऐसा टॉप नहीं पहनना तो म्यूजिक वीडियो कैसे मिलेगा।'' एक ने लिखा, ''क्या बात है।'' एक ने लिखा, ''कपड़े तो सही से पहन लो।'' एक ने लिखा, ''नौटंकी है ये।'' एक का कहना था, ''इसका गाना कितना वायरल है।'' लोग ऐसे रिएक्ट कर रहे हैँ। देखने वाली बात होगी कि अभिषेक कुमार का रिएक्शन इसपर आता है या नहीं।

खूब हुई थी जुबानी जंग

समर्थ से ब्रेकअप के बाद अभिषेक कुमार ने ईशा मालवीय पर निशाना साधते हुए लिखा था, ''मेरे साथ जो किया, किसी और के साथ मत करना। हम इंसानों से ना सही, मगर उस खुदा से डरना। उसका भी लगता है वही हाल जो मेरा था। अभी भी वक्त है संभल जाओ, वरना बाद में पछताओगी।'' इसके जवाब ईशा ने लिखा, ''अर्ज किया है, मेरे नाम पर ऐसे कब तक पलेगा? एसी चला ले भाई और कितना जलेगा।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: isha malviya abhishek kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X