पानी में आग लगाकर ईशा मालवीय ने बढ़ाया तापमान, लोग बोले- 'बहुत आगे जाओगी तुम'

पहले टीवी सीरियल फिर बिग बॉस में आकर धमाका करने वाली अभिनेत्री ईशा मालवीय के एक वीडियो ने सामने आकर बवाल कर दिया है। अक्सर ट्रोलर्स का शिकार होतीं ईशा ने इस बार अपने बोल्ड अवतार से लोगों के मुंह बंद कर दिए हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में पानी में लगाकर हसीना ने जो पोज दिए वो आपको भी रुककर देखने के लिए मजबूर कर देंगे। इस वीडियो में साफ समझ में आ रहा है कि शूटिंग हो रही है। पानी के बीच में ईशा मालवीय रेड ड्रेस पहनकर खड़ी हैं और उनके आसपास आग जल रही है।
वीडियो ने सामने आकर लोगों के बीच माहौल गर्म कर दिया है। ईशा मालवीय लगातार झूम रहीं हैं और मचलती हुईं नजर आ रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कमेंट्स करते हुए कई बातें कह रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट किया है, ''सबसे ज्यादा काम तो बीबी के बाद ईशा को मिला है।'' एक ने लिखा, ''सस्ती पब्लिसिटी है।'' एक ने लिखा, ''पानी में आग लगाती ईशा मालवीय।'' एक ने लिखा, ''यह बहुत आगे जाएगी पक्का।'' एक ने लिखा, ''ईशा के आने वाले गाने लिए उत्साहित हूं।'' एक का कहना था, ''ईशा ख़ूबसूरत हैं, सेक्सी हैं और साथ ही और उस ड्रेस में वह बिल्कुल आग लग रही हैं।'' एक ने लिखा, ''मैं तुमसे प्यार करता हूँ, बहुत उम्र हो जाएगी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
बिग बॉस में एक्स बॉयफ्रेंड से लड़ाई
बिग बॉस के घर में अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय की लड़ाई होती थी। एक्टर ने ईशा पर पर कई बार न सिर्फ भद्दे कमेंट किया बल्कि बीती हुई जिंदगी की कई सारी सच्ची और झूठी बातों को कहकर एक्ट्रेस के कैरेक्टर पर भी गंभीर सवाल उठा दिए थे। आपको बता दें कि अभिषेक ने ईशा मालवीय की बॉडी शेमिंग भी की थी। स्लट शेमिंग करते हुए उन्होंने कहा कि वह वन नाइट स्टैंड भी किया करती हैं। अभिषेक कुमार ईशा के एक्स बॉयफ्रेंड रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications