'प्यार से विश्वास उठ गया..' ईशा मालवीय ने समर्थ जुरेल का नाम आते ही ऐसे किया इग्नोर, वीडियो वायरल

इस साल का बिग बॉस कई मायनों में अच्छा रहा था। शो में प्यार दोस्ती और दुश्मनी और दोस्ती सबकुछ देखने को मिली थी। लेकिन जो सबसे ज्यादा खबरों का हिस्सा रहे वो और कोई नहीं बल्कि ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल हैं।
हालांकि अब दोनों की राहें अलग हो गई हैं। हाल ही में ईशा मालवीय से जब समर्थ को लेकर एक सवाल पूछा गया तो उन्होने कुछ ऐसा कर डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
इस दौरान ईशा एक पॉडकास्ट पर थीं। फिल्मी ज्ञान पर बात करते हुए ईशा मालविया से पूछा गया कि अगर वह कुछ खास लोगों के रूप में जाग जाएं तो वह क्या करेंगी। अभिषेक कुमार के लिए ईशा मालवीय ने कहा, "कुछ भी नहीं।" मुनव्वर फारुकी के लिए एक्ट्रेस ने कहा, ''शायरी''।
अपने एक्स-बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल का नाम जैसे ही इंटरव्यूवर ने लिया तो ईशा का मुंब बन गया। उन्होने समर्थ के इस सवाल को पूरी तरह से इग्नोर करते हुए कहा, "मुझे नहीं पता।" इसके अलावा जब प्यार के बारे में उनसे पूछा गया तो भी ईशा ने कहा, "कुछ नहीं, मैं नहीं जानती।" उनका कहना था कि वो प्यार में विश्वास नहीं रखतीं।
हो चुका है ब्रेकअप
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि समर्थ जुरेल और ईशा का ब्रेकअप हो गया है। खुद ईशा के मैनेजर ने इसपर हामी भरी है। उनका कहना है कि, ''हां, समर्थ और ईशा का ब्रेकअप हो गया है। हालाँकि, समर्थ अभी इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं।'' देखने वाली बात होगी कि समर्थ या ईशा में से कौन सबसे इसपर अपनी चुप्पी तोड़ता है। चिंटू के नाम से मशहूर समर्थ के लिए ईशा मालवीय काफी पागल थीं और वो दीवानगी बिग बॉस के घर में नजर आ रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











