'सैयारा' के लिए पहली पसंद थीं ईशा मालवीय? जानिए किसपर भड़क रही हैं एक्ट्रेस, बताई सच्चाई!

Isha Malviya on Saiyaara- ईशा मालवीय को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की खबरें आती हैं। कभी वो अपने काम को लेकर तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन मोहित सूरी की सुपरहिट फिल्म सैयारा से जब उनका नाम जुड़ा तो वो काफी हैरान करने वाला था।
कहा जा रहा है कि अनीत पड्डा नहीं बल्कि इस फिल्म के लिए मोहित की पहली चॉइस ईशा मालवीय ही थीं। हालांकि इस खबर पर किसी को यकीन नहीं हुआ लेकिन फिर भी मीडिया में ये बातें लगातार चल रहीं थीं।
अब ईशा मालवीय ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सारी सच्चाई बता डाली है। दरअसल इस खबर पर वो भड़क गईं हैं और इसको पूरी तरह से फर्जी बताया है।
ईशा मालवीय ने कही ये बात?
सैयारा के लिए पहली पसंद होने को लेकर अब ईशा मालवीय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। ईशा ने लिखा, ''ये मीडिया पेजेस के साथ में क्या दिक्कत है? दया करते ये फर्जी खबर को फैलाना बंद कर दीजिए। मूवी तक बात पहुंच गई और मुझे ही नहीं पता।'' ईशा मालवीय ने इस तरह का रिएक्शन दिया है। इससे इतना तो तय है कि इस खबर में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। ईशा मालवीय बिग बॉस के बाद खबरों में आईं थीं और हाल ही में अभिषेक कुमार के साथ एक गाना किया है।
सैयारा
फिल्म सैयारा की बात करें तो ईशा का इससे कोई लेना देना नहीं था। फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म ने अब तक 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करते बॉक्स ऑफिस को हिला दिया है। डेब्यू फिल्म के हिसाब से इसने कई कीर्तिमान बना दिए हैं जो कि शायद अब जल्दी नहीं टूटने वाले हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा रातोंरात स्टार बन गए हैं। देखने वाली बात होगी कि अब वो किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











