ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का हुआ ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर भी मिला ये सुबूत!

बिग बॉस 17 का हॉट कपल रहे ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल की राहें अब जुदा हो चुकी हैं। इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। चर्चा है कि दोनों ने अब अलग होने का मन बना लिया है और इसका आधिकारिक ऐलान भी किया जा चुका है।
समर्थ और ईशा का ब्रेकअप क्यों हुआ है इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है और ना ही कोई कारण पता चला है। लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि दोनों ने अब अलग होने का फैसला कर लिया है।
समर्थ जुरेल के करीबी सूत्रों से इस बात की पुष्टि हुई है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। ब्रेकअप की खबरों पर कब मुहर लग गई जब समर्थ और ईशा दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। लोगों के लिए ये काफी चौकाने वाला था।
समर्थ के मैनेजर ने की पुष्टि
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक समर्थ जुरेल के मैनेजर ने इसपर हामी भरी है। उनका कहना है कि, ''हां, समर्थ और ईशा का ब्रेकअप हो गया है। हालाँकि, समर्थ अभी इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं।'' देखने वाली बात होगी कि समर्थ या ईशा में से कौन सबसे इसपर अपनी चुप्पी तोड़ता है। चिंटू के नाम से मशहूर समर्थ के लिए ईशा मालवीय काफी पागल थीं और वो दीवानगी बिग बॉस के घर में नजर आ रही थी।
पिता ने लगाई थी क्लास
बिग बॉस के फैमिली सीजन में ईशा मालवीय के पिता जब घर के अंदर आए थे तब धमाका हुआ था। उन्होने ईशा से कहा था कि वो समर्थ से दूर रहे क्योंकि वो उसके लिए सही नहीं है। हालांकि बाद में ईशा और उनके पिता ने क्या फैसला किया था वो किसी को पता नहीं है। लेकिन ब्रेकअप की खबर से इतना तय है कि ईशा मालवीय पर समर्थ को लेकर घर से ही दबाव बना हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











