ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का हो गया ब्रेकअप? एक्ट्रेस ने मीडिया से चिल्लाते हुए कही ये बात

बिग बॉस के बाद ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का नाम साथ में जुड़ रहा है। बिग बॉस के दौरान कुछ जोड़ियां काफी चर्चा में रहीं हैं और इनमें से एक नाम ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का था।
हालांकि समर्थ वाइल्ड कार्ड बनकर घर के अंदर पहुंचे थे। इसके पहले ईशा मालवीय के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार घर में थे। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो कि मजेदार है। ईशा मालवीय से जब ये पूछा गया कि क्या उनका ब्रेकअप समर्थ जुरेल के साथ हो गया है तो उनका रिएक्शन काफी चौकाने वाला था।
इस दौरान अभिनेत्री मीडिया से बात रही थी। इस सवाल पर वो अचानक चिल्लाने लगी। ईशा ने कहा, ''कोई ब्रेकअप नहीं हुआ है, ये आप लोग ही फैला रहे हो।'' इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यूजर्स भी मजेदार कमेंट्स इस वीडियो पर कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''बीबी याद है ना..ये लड़की झूठ भी बहुत कॉन्फिडेंस के साथ बोलती है।'' एक ने लिखा, ''ब्रेकअप नहीं भी होगा रहेगा तो ये मीडिया वाले ब्रेकअप करवा के ही मानेंगे।'' एक ने लिखा, ''इस स्कूल की बच्ची को इतना प्रचार क्यों मिल रहा है।''
एक ने लिखा, ''ब्रेकअप हो गया या डिलीवरी, मुझे क्या।'' एक ने लिखा, ''हां यही लोग सब कुछ डालते हैं ये हमें उल्लू बनाते हैं।'' इस तरह से लोग ईशा के ही मजे ले रहे हैँ। हालांकि ईशा मालवीय की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।
बिग बॉस के फैमिली सीजन में ऐसा लगा था कि ईशा और समर्थ का ब्रेकअप हो जाएगा क्योंकि ईशा के पापा को दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था। उन्होने बिग बॉस के अंदर आकर ईशा को डांट लगाई थी। उनका कहना था कि चिंटू से दूरी बनाकर रखो वो तुम्हारी इमेज खत्म कर रहा है। लेकिन अब लगता है कि पापा ने भी समर्थ को कुबूल कर लिया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications