ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार का पैचअप? जन्मदिन पर तोहफा लेकर पहुंची हसीना ऐसा लगाया गले!

Isha Malviya Abhishek Kumar- कहते हैं कि भले ही ब्रेकअप हो जाए लेकिन प्रेमी या प्रेमिका के लिए दिल में कुछ ना कुछ तो जरूर बचा रहता है। ऐसा ही कुछ ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार को लेकर सामने आया है। क्या दोनों का फिर से पैचअप हो गया है?
एक वीडियो सामने आया है जिसमें अभिषेक के जन्मदिन के मौके पर ईशा तोहफा लेकर सरप्राइज देने के लिए पहुंची हैं। ईशा को देखकर अभिषेक तुरंत उनको गले से लगा लेते हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने सामने आकर इंटरनेट में धमाका कर दिया है और कहा जा रहा है कि दोनों एक बार फिर से साथ दिख रहे हैं।
क्या है सच?
अगर आपको भी लगता है कि दोनों के बीच पैचअप हो गया है तो रुक जाइए। दरअसल ये एक पुराना वीडियो है जो कि अब वायरल हो रहा है। ईशा का अभिषेक से अब कोई लेना देना नहीं हैं।दोनों का एक पुराना वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और इस दौरान दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। एक साथ दोनों टीवी शोज तो करते हैं लेकिन इनका एक दूसरे से कोई लेना देना नहीं है। अभिषेक से ब्रेकअप के बाद ईशा की लाइफ में समर्थ जुरैल की एंट्री हुई थी जो कि उनके साथ बिग बॉस में नजर आए थे। तीनों का एक साथ होना इस शो में धमाका जैसा था। फिलहाल ईशा और अभिषेक किसी तरह के रिलेशनशिप में नहीं है।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों रिएक्शन सामने आ रहे हैं। अभिषेक के फैंस का कहना है कि उससे पूरी तरह से दूर रहे हैं। हालांकि ईशा ने भी कुछ समय पहले क्लियर कर दिया था कि वो अभिषेक के साथ पूरी जीवन में कभी नहीं नजर आएगी। अब दोनों के बीच काफी ज्यादा नाराजगी है। फिलहाल आप देखिए ये पुराना वीडियो जो कि अब वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











