ये रिश्ता क्या कहलाता है को एक और स्टार कहेगा गुडबाय
करण मेहरा, हिना खान और रोहन मेहरा के बाद एक और स्टार है जो जल्द ही स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को गुडबाय कह सकता है। जानिए कौन वह स्टार
करण मेहरा, हिना खान और रोहन मेहरा के बाद एक और स्टार है जो जल्द ही स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को गुडबाय कह सकता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं मोहसीन खान की।

जी हां खबरों की माने तो कुछ दिनों पहले मोहसीन को प्रोडक्शन हाउस के साथ अपने कॉस्ट्यूम को लेकर कुछ प्रॉब्लम हुई। इसके बाद जब बात ज्यादा बढ़ गयी तो मोहसीन सेट छोड़कर चले गये।खबरे तो ये भी है कि, मोहसीन दूसरे दिन भी सेट पर नहीं पहुंचे। सूत्र के मुताबिक प्रोडक्शन से कुछ लोग उनके घर उन्हें मनाने भी गए।
बता दें, शो में मोहसीन कार्तिक की भूमिका निभा रहे हैं, जोकि नायरा यर्फ शिवांगी जोशी के अपोजिट नजर आ रहें है। शो में फ़िलहाल इन्ही दोनों के ऊपर कंसन्ट्रेट किया जा रहा है।
अगर मोहसीन शो छोड़ते हो तो शो की टीआरपी को तगड़ा झटका लग सकता है। बता दें, दर्शको को भी कार्तिक नायरा की लव स्टोरी काफी पसंद आ रही है।
हालांकि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई टीवी स्टार्स ने बीच में शो छोड़ा है। स्लाइड्स पर डालिए एक नजर


Click it and Unblock the Notifications
