Ooo..तो इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं करिश्मा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड!
टेलिवीज़न की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड उपेन पटेल के लव रिलेशन की खबरें सामने आने लगी हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि उपेन इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को डेट कर रहे हैं। जी हां..ये हम नहीं कह रहे बल्कि तस्वीर कह रही है।

'चोरी चोरी चुपके चुपके'.. 'सलमान' और 'रानी' हो गए फाइनल..ये बनेंगी प्रीति ज़िंटा!
दरअसल, पिछले दिनों गणेश उपेन ने गणेश चतुर्थी का त्योहार शेट्टी के साथ ही मानाया, जिसके बाद उपेन ने इंस्टाग्राम पर उस दौरान की तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें वो शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, उनके बेटे और शमिता के साथ दिखाई दे रहे हैं।
अब ध्यान से देखा जाए तो उपेन और शमिता वाकई में एक-दूसरे के साथ काफी जच रहे हैं। यही नहीं, फॉलोअर्स और फैन्स भी इन दोनों को कपल ही करार दे रहे हैं। इनकी इस तस्वीर पर फैन्स के कमेंट्स भी आने शुरू हो गए हैं।
#BiggBoss10..एक चांस तो दो सलमान..इनकी तो निकल पड़ेगी!
आपको बता दें कि शमिता और उपेन दोनों काफी सालों से बेस्ट फ्रेंड्स हैं। ये दोनों तब भी अच्छे दोस्त थे जब उपेन एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना के साथ रिलेशन में थे।
बता दें कि उपेन और करिश्मा की मुलाकात 'बिग बॉग 8' में कन्टेस्टेंट के रूप में हुई थी। जहां एक दूसरे के करीब आए और वहीं से शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी।
इतना ही नहीं उपेन ने तो 'नच बलिए 7' के सेट पर करिश्मा को प्रपोज करते हुए इंगेजमेंट रिंग पहनाई थी। और बता दें कि अब उपेन ने ही ट्विटर पर ब्रेकअप का ऐलान करते हुए लिखा,' मैं और करिश्मा अलग होने को लेकर सहमत हो गए हैं।'


Click it and Unblock the Notifications

















