टीवी की दुनिया की सबसे महंगी अभिनेत्री बनीं सोनाली बेंद्रे!
हिंदी फिल्मों की बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली सोनाली बेंद्रे पिछले कुछ समय से केवल एड और टीवी रियलिटी शोज में दिखायी पड़ती हैं। एक बच्चे की मां सोनाली के हु्स्न के आगे आज भी लोग नतमस्तक हो जाते हैं और शायद इसलिए उनकी डिमांड लगातार बनी हुई है। इसलिए सोनाली ने फिल्मों में नहीं बल्कि टीवी शोज का हिस्सा बनने का फैसला कर लिया है।
'अब फिल्मों संग नहीं बेटे संग जीना चाहती हूं जिंदगी का हर लम्हा'
और बहुत जल्द वो लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले सीरियल अजीब दास्तां है ये.. बतौर टीवी अभिनेत्री कदम रखने जा रही हैं जिसके लिए सोनाली ने काफी भारी-भरकम रकम शोज वालों से ली है। कहा जा रहा है कि इस सीरियल के लिए सोनाली बेंद्रे प्रति एपिसोड चार लाख रुपये पारिश्रमिक लेंगी जिसके बाद वो टीवी की दुनिया की सबसे महंही अभिनेत्री बन गई हैं।
तो सोनाली ने अंकिता को पछाड़ा!
अभी तक सबसे महंगी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को कहा जाता था जो कि पर एपीसोड 90 हजार से 1.15 लाख रूपये चार्ज करती थीं लेकिन अब सोनाली बेंद्रे ने उनका पत्ता काट दिया है। मालूम हो कि अजीब दास्तां है ये.. एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित बोल्ड सीरयल है।
सोनाली बेंद्रे के बारे में और भी बातें करते हैं स्लाइडों के जरिये...


Click it and Unblock the Notifications











