दिल से दिल तक में सिद्धार्थ शुक्ला को रिप्लेस करने वाले हैं ये एक्टर!
कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला को दिल से दिल तक में ये सुपरस्टार रिप्लेस कर सकते हैं।
अभी हाल में खबरें आ रही थीं कि सिद्धार्थ शुक्ला से कलर्स चैनल और शो के निर्माता काफी नाराज चल रहे हैं। कहा जा रहा था कि उनकी नखरों से परेशान होकर शो के निर्माता ने उन्हें आखिरी अल्टीमेटम भी दिया था। अब नई खबर ये आ रही है कि सिद्धार्थ शुक्ला को शो से रिप्लेस भी किया जा सकता है।
जी हां कहा ये जा रहा है कि शो के निर्माता अब सिद्धार्थ शुक्ला की जगह मनीष रायसिंघानी ले सकते हैं । मनीष रायसिंघानी पहले भी ससुराल सिमर का में नजर आ चुके हैं और साथ ही उनके चैनल से काफी अच्छे रिश्ते हैं जिस वजह से चैनल उन्हें लाना चाहती है और शो के निर्माता भी।

हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है । शो से जुड़े कई लोगों का ये भी कहना है कि सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में गलत अफवाहें उड़ायी गई।इसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं था । सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई शो के लीड स्टार्स हैं और लोग सीरियल को काफी पसंद भी करते हैं।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अभी खबर आ रही थी कि सिद्धार्थ शुक्ला रश्मि देसाई से छोटी वैनिटी वैन के कारण शो के प्रोड्यूसर से काफी नाराज हुए थे और शूट पर भी नहीं आ रहे थे। इतना ही नहीं इसके बाद चैनल की तरफ से आखिरी अल्टिमेटम दिया गया। अब बड़ा सवाल ये है कि इस खबर में कितनी सच्चाई ये है तो आने वाले कुछ दिनों में ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications