ये एक्ट्रेस लेंगी 'डॉक्टर भानुमति' की जगह...कविता कौशिक को किया रिप्लेस!

By Shivani Verma

हाल ही में खबर आई थी कि सब टीवी के सीरियल डॉक्टर भानुमति ऑन ड्यूटी सीरियल में से भानुमति का किरदार निभाने वालीं कविता कौशिक इस शो को छोड़ने वाली हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि कविता अपने रोल से खुश नहीं है। इसलिए वो इस शो को जल्द ही अलविदा कहने वाली हैं।

Dr. Bhanumati

इसी के साथ ही अब खबर ये आ रही है कि कविता के शो से जाने के बाद इस सीरियल में काफी बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। सूत्रों की मानें तो इस शो में जल्द ही श्वेता तिवारी की एंट्री होने वाली है। लेकिन आपको बता दें कि ये एंट्री कुछ ऐसी-वैसी नहीं होने वाली। श्वेता के आने के बाद इस शो में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

[एक महीना हुआ नहीं, लीड एक्ट्रेस ने ही छोड़ा शो!]

बताया जा रहा है कि कविता के शो छोड़ने के बाद इस सीरियल के मेकर्स का कोई मूड नहीं है कि इस किरदार के लिए किसी और को रिप्लेस किया जाए। तो इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस शो के मेकर्स इसमें श्वेता की एंट्री तो कराएंगे लेकिन भानुमति के किरदार में नहीं...बल्कि डॉक्टर मधुमति के किरदार के रूप में। जी हां...आपको श्वेता इस सीरियल में डॉक्टर मधुमति के रोल में दिखाई देगी।

लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट तो तब आएगा जब इस शो का नाम ही बदल जाएगा। माना जा रहा है कि इस शो में नए किरदार की एंट्री के साथ साथ इस शो का ही नाम बदल देंगे। इस शो का नाम होगा 'डॉक्टर मधुमति ऑन ड्यूटी'। इस किरदार के लिए श्वेता एक-दो दिन में शूटिंग भी शुरू करने वाली हैं।

Read more about: shweta tiwari serial tv tv serial
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X