Shehnaaz Gill ने मीडिया को लगा दी डांट? टीम ने कर डाला दावा कि अभिनेत्री..

shehnaaz gill

शहनाज गिल के वीडियोज और तस्वीरें जब भी सामने आती हैं, उनको फैंस का काफी प्यार मिलता है। अपने प्रोजेक्ट्स से ज्यादा वो सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं। लेकिन इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो आपको काफी हैरान करने वाला है क्योंकि शहनाज गिल मीडिया पर भड़कती हुईं नजर आ रहीं हैं? हालांकि शहनाज गिल की टीम का कुछ और कहना है।

जी हां, शहनाज गिल मीडिया से बात कर रहीं थीं इस दौरान किसी के चिल्लाने की लगातार आवाज आ रही थी। इसपर भड़कते हुए शहनाज गिल ने कह डाला कि.. ''चुप रहो, ये कुछ पूछ रहे हैं, सम्मान करो।''

इसके बाद शहनाज गिल का ये वीडियो चर्चा में है और उनकी टीम ने कहा है कि शहनाज.. मीडिया को नहीं बल्कि अपनी टीम को डांट रहीं थीं। अभिनेत्री-गायिका अपने चैट शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल के सेट पर पत्रकारों और पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

इस वीडियो को पैपराजी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है और इसमें शहनाज को साफ साफ कहते सुना जा सकता है कि, "सुनो, यह दूसरे का अपमान है, जो बोल रहा है। सुनो, और उनको बोलो चुप रहो, रिसपेक्ट।''

शहनाज गिल के इस वीडियो पर लोग अपनी अपनी तरह से रिएक्ट कर रहे हैं और जवाब दे रहे हैं। वर्कफ्रंट पर शहनाज गिल अब फिल्मों को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी वो अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ वो दिखने वाली हैं। ये बॉलीवुड में शहनाज की डेब्यू फिल्म भी है और फैंस इंतजार कर रहे हैं जब ईद में फिल्म रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X