..................... Is Shehnaaz Gill the first contestant of Kangana Ranaut Ekta Kapoor's reality show | शहनाज़ गिल हैं कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप की पहली प्रतिभागी - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत के लॉक अप की पहली प्रतिभागी हैं शहनाज़ गिल - नए हॉट और धाकड़ अवतार में जीता दिल

फैन्स की फेवरिट और बिग बॉस के इतिहास में सलमान खान की सबसे फेवरिट प्रतिभागी शहनाज़ कौर गिल अब अपने कमबैक के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज़ गिल, एकता कपूर और कंगना रनौत के नए रियलिटी शो लॉक अप: बैड ऐस जेल, अत्याचारी खेल का हिस्सा बनने जा रही हैं।

इस रिपोर्ट की मानें तो अगर ये बात सच है तो बाकी प्रतिभागियों को शहनाज़ गिल से डरने की ज़रूरत है क्योंकि ये शो उनके लिए मक्खन जैसा होगा। और ये शो जीतने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता है।

is-shehnaaz-gill-first-contestant-of-kangana-ranaut-ekta-kapoor-reality-show-lock-upp-badass-jail

ये सारी खबरें तब से तेज़ी से उड़ीं जब शहनाज़ गिल, बिल्कुल नए धाकड़ अवतार में दिखाई दीं। हालांकि, उनका ये अवतार एक दूसरे रियलिटी शो के लिए था जहां वो बतौर मेहमान पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ अपने नए मीम पर रील भी बनाई। गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज़ गिल को संभलने में थोड़ा वक्त लगा लेकिन अब वो मज़बूती के साथ धमाकेदार कमबैक करने के लिए तैयार हैं।

सलमान से मुलाकात

सलमान से मुलाकात

हाल ही में बिग बॉस 15 के ग्रांड फिनाले में सलमान खान, बिग बॉस 13 के विनर और अपने साथी सिद्धार्थ शुक्ला को एक ट्रिब्यूट देने पहुंची। इस दौरान, सिद्धार्थ के निधन के बाद वो पहली बार सलमान खान से मिलीं और दोनों ही भावुक हो गए। सलमान खान ने शहनाज़ गिल को हिम्मत और हौसले के साथ ज़िंदगी में आगे बढ़ने को कहा और शहनाज़ ने सलमान खान को वादा किया कि वो ऐसा करके दिखाएंगी।

दिखा शानदार ट्रांसफॉर्मेंशन

दिखा शानदार ट्रांसफॉर्मेंशन

गौरतलब है कि जब शहनाज़, बिग बॉस 13 का हिस्सा थीं तब से सलमान खान उन्हें अपनी पर्सनैलिटी पर ध्यान देने की हिदायत देते थे। शहनाज़ ने ये हिदायत मानी और बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद उनका ट्रांसफॉर्मेंशन देखकर हर इंसान हैरान रह गया। वहीं शहनाज़ की फैन फॉलोइंग में बिग बॉस के बाद से तेज़ी से इज़ाफा होने लगा।

सुपरहिट थी सिडनाज़ की जोड़ी

सुपरहिट थी सिडनाज़ की जोड़ी

बिग बॉस के घर में शहनाज़ गिल की मुलाकात हुई थी सिद्धार्थ शुक्ला से और दोनों की दोस्ती के चर्चे हर जगह होने लगे। उनकी मासूम सी दोस्ती फैन्स को इतनी ज़्यादा पसंद आ गई कि सिडनाज की जोड़ी का साथ मेंं नाम लिया जाने लगा। कुछ लोगों ने इसे प्यार बताया तो कुछ ने केवल दोस्ती लेकिन दोनों एक दूसरे से कभी अलग नहीं हुए।

हो गई थीं फ्रेंडज़ोन

हो गई थीं फ्रेंडज़ोन

शहनाज़ गिल ने बिग बॉस के दौरान ही अपने प्यार का इज़हार करते हुए बताया था कि वो सिद्धार्थ से काफी प्यार करती है। हालांकि, शहनाज़ उस वक्त केवल 24 साल की थीं। इसलिए बिग बॉस के घर में सभी को ये जोड़ी काफी अटपटी लगी। जैसे ही शहनाज़ ने अपने प्यार का इज़हार किया, सिद्धार्थ शुक्ला ने उन्हें फ्रेंडज़ोन कर दिया और उनसे थोड़ी दूरी बनाने लगे। उनका मानना था कि शहनाज़ अभी बच्ची है।

साथ में किया ढेर सारा काम

साथ में किया ढेर सारा काम

बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल अकसर साथ ही दिखाई देने लगे। वहीं उनके पास प्रोजेक्ट्स की भरमार हो गई। सिड नाज़ की पॉपुलैरिटी को देखते हुए कई म्यूज़िक कंपनी ने उनके साथ म्यूज़िक वीडियो बनाए। इन दोनों के म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ होते ही ट्रेंड होने लगते हैं। इनकी जोड़ी फैन्स को इतनी ज़्यादा पसंद है।

मिली रिकॉर्ड तोड़ सफलता

मिली रिकॉर्ड तोड़ सफलता

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल के कुछ म्यूज़िक वीडियो ने तो रिकॉर्ड तोड़ते हुए फैन्स को खुश किया। इन वीडियो की Viewership कई मिलियन में हैं। शहनाज़ गिल को प्यार से हर कोई सना बुलाता है और वो अपने आपको पंजाब की कैटरीना कैफ कहती हैं। बिग बॉस 13 के सीज़न में शहनाज़ गिल सबसे इंटरटेनिंग सदस्य थीं। इतनी कि उनसे सिद्धार्थ भी ज़्यादा देर तक नाराज़ नहीं रह पाते थे।

आखिरी बार साथ

आखिरी बार साथ

सिद्धार्थ और शहनाज़ आखिरी बार कलर्स के शो डांस दीवाने पर बतौर मेहमान नज़र आए थे। सिद्धार्थ के निधन के बाद अब शहनाज़ उनके बिना एक बार फिर से टीवी इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने को तैयार हैं। पहले उन्हें पंजाब की कैटरीना कैफ कहा जाता था लेकिन अब वो पूरे हिंदुस्तान की शहनाज़ गिल बन चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X