# SAD: अगले बिग बॉस को होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान ?
सलमान खान एक बेहतरीन होस्ट है इसमें कोई शक नहीं है। यही कारण है कि हर बिग बॉस फैन शनिवार रात को सलमान खान के वीकेंड का वार का एपिसोड का इंतजार करता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि..
इस हफ्ते कलर्स के शो बिग बॉस सीजन 10 में दर्शको को काफी हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इसी के बीच कुछ ऐसा भी हुआ कि सलमान खान ने इस शो को छोड़ने का मन बना लिया है।

जी हां,बीते हफ्ते बिग बॉस के घर में सामी ओम की घिनौनी हरकतों के कारण ना केवल घरवाले आहात हुए बल्कि सलमान खान को भी स्वामी ओम की हरकत नागवार गुजरी। बता दें, स्वामी ओम ने केपटेंसी का टास्क जीतने के लिए
बानी और रोहन के ऊपर अपनी टॉयलेट को फेंक दिया था।
"सलमान कैसे मेरी मदद करते...वो तो खुद औरतों को मार चुके हैं!"
बीते दिन सलमान खान ने वीकेंड का वार के एपिसोड में स्वामी ओम द्वारा की गयी हरकत को लेकर अपना रोष व्यक्त किया था।
सलमान की कहा कि बिग बॉस के होस्ट के कारण उनकी इमेज काफी खराब हुई। इस साल सभी टास्क
काफी एंटरटेनिंग हो सकते थे लेकिन स्वामी ओम ने सभी टास्क को खराब किया।
स्वामी ओम द्वारा की गयी हरकत बेहद घिनौनी है। स्वामी ओम द्वारा की गयी हरकत के कारण सलमान ने शो मेकर्स से शो के फिनाले में में स्वामी ओम और प्रियंका को ना बुलाने को कहा है। गौरतलब है कि, सलमान ने प्रियंका की भी बेहूदा हरकतों के कारण सलमान ने उन्हें घर से जाने को कह दिया था।
बता दें,सलमान खान बिग बॉस के अब तक सात सीजन होस्ट कर चुके हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि, दर्शक भी बिग बॉस वीकेंड का वार सिर्फ सलमान के कारण ही देखतें है।
# 10Times: होती रही बदतमीजी...और सलमान देखते रहे तमाशा
कल शो के दौरान सलमान ने बिग बॉस के आगामी शो को होस्ट ना करने की बात को कहते हुए सुना गया था। हालांकि अभी तक इसपर कोइ अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।


Click it and Unblock the Notifications

