ये रिश्ता क्या कहलाता है : यश-रोज़ के संगीत में आएंगे Superstar Khan!!!

By Shivani Verma

स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल इन दिनों काफी इंट्रस्टिंग चल रहा है। रोज़ और यश के रिश्ते के लिए जहां रुक्मनी ने हां कर दी वहीं तमाम मुसीबतों के बाद भी आखिरकार नंदिनी ने भी इन दोनों को अपना आशीर्वाद दे दिया।

[PICS: ये हैं टीवी की क्यूट एक्ट्रेस.. नज़र नहीं हटेगी!...!!]

अब सीरियल में चल रही है यश और रोज़ की सगाई की तैयारियां। ये सीरियल जितना इंट्रसटिंग चल रहा है उतना ही और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। ऐसी जानकारी मिली है कि यश और रोज़ के संगीत में सलमान खान आएंगे।

Yash and Roze

बता दें कि सीरियल के यंगस्टर्स संगीत में कुछ हटके करने का प्लान करेंगे और इस प्लान में शामिल होगा सलमान खान की एंट्री। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाद में ट्विस्ट तब आएगा जब असली सलमान न होकर सलमान का डुप्लिकेट शो में आएगा।

खैर अब पूरी तरह तसल्ली तो तब होगी जब यश और रोज़ का संगीत हम खुद देखेंगे। तभी पता चलेगा कि असल में सलमान आएंगे या नहीं। आपको बता दें कि एक ओर जहां सीरियल में यश और रोज़ की सगाई की तैयारियां चल है तो वहीं कार्तिक के दिल में इन दिनों नायरा के लिेए प्यार का गिटार बजने लगा है। दूसरी तरफ गायू मन ही मन कार्तिक को चाहने लगी है।

अब आगे-आगे इनका लव ट्राइएंगल सीरियल को किस मोड़ पर ले जाएगा ये तो सीरियल्स के एपिसोड्स ही बताएंगे। फिलहाल आप तस्वीरों में देखिए यश और रोज़ की सगाई की तैयारियां।

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X