क्या फेक है पायल मलिक की प्रेग्नेंसी ? कृतिका मलिक ने बताई सच्चाई, कहा- इंसान झूठ बोल सकता है लेकिन...

यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी दोनों वेकेशन के फोटोज़ शेयर कर तारीफें बटोरती हैं तो कभी जिम के टाइट कपड़ों की वजह से ट्रोल की जाती हैं। वैसे बता दें कि अरमान मलिक के घर खुशियों की लाइन लगने वाली है। जी हां, बता दें कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक फिर प्रेग्नेंट हो चुकी हैं, लेकिन इस बार वह IVF की मदद से नहीं बल्कि पहली बार उन्होंने नेचुरल कंसीव किया है।
क्या पायल की प्रेग्नेंसी है फेक ?
पायल ने बताया कि वह इस बात पर खुद भी विश्वास नहीं कर पा रही हैं कि उन्होंने नेचुरल कंसीव किया है। घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशी से सभी काफी खुश हैं, लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिस वजह से पायल और मलिक फैमिली को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल एक यूजर ने पायल मलिक के व्लॉग को देख पायल की प्रेग्नेंसी को फेक बताया है। शख्स का कहना है कि पायल प्रेग्नेंट होने का नाटक कर रही हैं कुछ दिनों बाद वह अपने इस नाटक का खुलासा भी कर देंगी।
कृतिका ने दिया जवाब
लेकिन पायल की हो रही ट्रोलिंग को लेकर अब सौतन कृतिका मलिक ने यूजर को करारा जवाब दिया है। कृतिका पायल का सपोर्ट करते हुए शख्स को सुनती हैं और कहती हैं कि आपके घर होती होगी फेक प्रेग्नेंसी। हमारे घर में ऐसा नहीं होता। इंसान झूठ बोल सकता है, लेकिन रिपोर्ट्स और अल्ट्रासाउंड नहीं। कृतिका आगे कहती हैं कि हमारी बड़ी फैमिली है। हमने इस चीज को लेकर ना झूठ बोला है और ना बोलेंगे। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कृतिका पायल के सपोर्ट में खड़ी हैं आज से पहले भी जब-जब पायल को लेकर ट्रोलिंग हुई है कृतिका ने लोगों को करार जवाब दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











