टीवी की एक और हॉट एक्ट्रेस चन्द्रकान्ता बनने को तैयार...जबरदस्त होगी टक्कर
एशिया की थर्ड सेक्सिएस्ट निया शर्मा जल्द ही टीवी की दुनिया में एक नये अवतार में नजर आने वाली हैं...
हाल ही में एशिया की तीसरी सेक्सिएस्ट वीमेन के ख़िताब से नवाजी गयी निया शर्मा, जल्द ही टीवी पर नये अवतार में नजर आने वाली हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक निया शर्मा जल्द ही एकता कपूर के शो चन्द्रकांता में नजर आ सकती हैं।
जी हां, हाल ही में निया शर्मा को बालाजी टेलीफिल्म्स के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था। खबरों की माने तो निया बालाजी के ऑफिस में चन्द्रकान्ता के लिए ऑडिशन देने गयी थीं।

दर्शको ने आखिरी बार निया को शो जमाई राजा में रवि दुबे के अपोजिट देखा था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा काफी पंसद भी किया गया था। अब निया को एक कॉस्टयूम ड्रामा में देखना निया के फैन्स के लिए काफी दिलचस्प होगा।
झलक दिखला जा 9: सलमान-शांतनु को चित्त कर तेरिया बनी विजेता...
बता दें, शो चन्द्रकांता को दो प्रोड्यूसर्स- एकता कपूर और निखिल सिन्हा अलग-अलग बना रहे हैं। जहां लाइफ ओके के शो का नाम 'प्रेम या पहेली-चन्द्रकान्ता' होगा तो वहीं कलर्स के शो का नाम 'चन्द्रकांता' रहेगा ।
निखिल सिन्हा के शो प्रेम या पहेली-चन्द्रकान्ता के लिए कृतिका कामरा को चन्द्रकान्ता के लिए साइन किया गया है। इस बात की पुष्टि खुद कृतिका कामरा ने मीडिया में की।
चन्द्रकांता में नजर आयेंगी टीवी कि ये हॉट एक्ट्रेस...खुद किया कन्फर्म
दर्शक शो चन्द्रकान्ता को दूरदर्शन पर देख चुके है। इस शो में शिखा स्वरूप ने चन्द्रकान्ता कि भूमिका अदा की थी। यह शो नब्बे के दशक में लोकप्रिय शोज में से एक शो था।


Click it and Unblock the Notifications
