SHOCKING...बंद हो जाएगा आपका फेवरिट शो 'कवच'!
कलर्स पर कुछ समय पहले ही शुरू हुए कवच सीरियल के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। जानकारी के अनुसार, ये सीरियल जल्द ही बंद होने वाला है। और इसे रिप्लेस कोई और नहीं बल्कि मौनी रॉय का आने वाला सीरियल नागिन पार्ट 2 ही करेगा। जी हां..ये सच है। खबर है कि नागिन के पार्ट 1 को रिप्लेस करने वाला विवेक दहिया और मोना सिंह का शो कवच इन दिनों टीआरपी लिस्ट में काफी नीचे आ चुका है।

आपको बता दें कि मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी स्टारर सुपनैचुरल ड्रामा नागिन के पार्ट 1 ने काफी टीआरपी पाई थी। ये सीरियल लोगों ने काफी पसंद किया था। इस सीरियल से ही मौनी रॉय के करियर ने एक ऊंची उड़ान भरी है और आज वो भी काफी हिट अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी हैं।
ये क्या माजरा है...शादी दिव्यांका की..और हनीमून पर जाएंगे करन!
बताया जा रहा था कि नागिन का सीज़न 2 अक्टूबर आप सबके सामने आएगा, लेकिन पिछले दिनों इस शो की लीड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने खुद ये खबर दी कि ये सीरियल अक्टूबर की बजाए सितंबर में शुरू होगा। और ये कवच की घटती टीआरपी के कारण एक महीना पहले शुरू होने जा रहा है। गौरतलब है कि नागिन का सीज़न 1 नवंबर 2015 में शुरू हुआ था और 5 जून 2016 को ये सीरियल बंद हो गया था। इसके कुल 62 एपिसोड्स थे।
Ohh..तो सोशल मीडिया पर इस नाम से मिलेंगी दिव्यांका त्रिपाठी!
बालाजी टेलीफिल्म के इस सीरियल ने रितिक उर्फ अर्जुन बिजलानी और शिवन्या उर्फ मौनी रॉय की जोड़ी को काफी पसंद किया था। अब एक बार बार फिर सीज़न 2 में आपको मौनी रॉय नज़र आएंगी, लेकिन वो इस बार रितिक और शिवन्या की बेटी का किरदार निभाएंगी, लेकिन अर्जुन बिजलानी इस शो में आपको नज़र नहीं आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications