Wowww..मौनी रॉय कर रही हैं शादी..वो भी इस एक्टर से!
नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय हमेशा ही किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कभी उनकी तस्वीरें तो कभी उनकी पार्टी। हाल ही में मौनी रॉय ने अपना जन्मदिन मनाया है। जन्मदिन की खबरें, उनकी पार्टी की खबरें आनी रुकी भी नहीं कि अचानक से मौनी की शादी की खबर सामने आ गई।

जी हां..खबरों की मानें तो मौनी अपने ब्वॉयफ्रेंड मोहित रैना से शादी करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों अगले साल शादी कर सकते हैं।
फवाद खान नहीं तो क्या..अब ये मचाएंगे धमाल!
मौनी रॉय और मोहित रैना की शादी की बहुत सी खबरें आती रहती हैं। मगर अब मानें तो मौनी रॉय और मोहित रैना अगले साल शादी कर लेंगे।
आपको बता दें कि मौनी रॉय और एक्टर मोहित रैना बहुत दिनों से रिलेशनशिप में हैं, इन दोनों के शादी की बात पर उनके फैंस को बेहद खुशी मिलेगी।
इस बारे में मौनी की खास दोस्त अदा खान ने कहा, ''मौनी की शादी से मुझे खुशी होगी, मैं चाहती हूं कि दोनों की जल्दी से शादी हो जाए।''
मौनी रॉय और मोहित रैना की मुलाकात साल 2011 में टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' के दौरान हुई थी। तब से ही दोनों के एक दूसरे को डेट करने की चर्चा रही।
हालांकि दोनों स्टार्स ने कभी भी इस रिलेशनशिप के बारे में चुप्पी नहीं तोड़ी।


Click it and Unblock the Notifications








