तो क्या इनके साथ छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं मौनी रॉय!

By Shivani Verma

टेलीविज़न स्टार्स के लिए ये दिन मानों हॉलीडे के दिन हैं। हर स्टार अपने बिज़ी शेड्यूल से थोड़ा समय निकाल कर अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय करने का मौका नहीं छोड़ रहा। कोई अपने हनीमून पर जा रहा है तो कोई यूं ही वेकेशन मनाने जा रहा है। अधिकतर टीवी स्टार्स वेकेशन के लिए विदेश को ही चुन रहे हैं।

Mouni Roy

जी हां, आज हम आपको दिखाएंगे मौनी रॉय के वेकेशन की तस्वीर। दरअसल इन दिनों मौनी रॉय बैंकॉक में छुट्टियां बिता रही हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों मौनी रॉय और मोहित रैना का की कनवर्जे़शन सामने आई थी, जिसमें दोनों हॉलीडे की बात कर रहे थे। अब ये दोनों साथ में हॉलीडे पर गए हैं या नहीं ये तो हम नहीं बता सकते।

WaitAndWatch..झलक होगा और चैलेंजिंग..आ रहे हैं ये 'उस्ताद'!

दरअसल मौनी रॉय और मोहित रैना के अफेयर के चर्चे हर तरफ फैले हुए हैं। बताया जाता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। लेकिन इन दोनों ने ही अपने रिलेशन को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया है। गौरतलब है कि सम्राट अशोका का किरदार निभाने वाले मोहित रैना ज्यादा सोशल मीडिया पर्सन नहीं हैं, लेकिन मौनी हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

B'DaySpcl! कपिल और इनकी जोड़ी 'सुपरहिट'...कभी रणबीर तो कभी सलमान के साथ किया रोमांस..

आपको बता दें कि इससे पहले सुमोना चक्रवर्ती, जैसमीन भसीन, अनीता हसनंदानी, करन पटेल के साथ साथ कई टीवी सेलेब्स अपना हॉलीडे एंजॉय कर के आए हैं। इन सभी ने अपने हॉलीडे की हर तस्वीर सोशल मीडया पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X