OOPS: सलमान - एकता मिलकर कर चुके हैं बिग बॉस फिनाले FIX!
[टेलीविजन] बिग-बॉस डबल ट्रबल खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी बचे है, ऐसे में के कयास लगाये जा रहें हैं कि शो की विजेता विदेशी बाला मंदाना करीमी होंगीं। हालाँकि अभी तक बिग-बॉस का खिताब किसी विदेशी के सिर नहीं सजा है।अगर ऐसा होता है है तो यह बिग-बॉस का इतिहास बन सकता है।
सलमान खान पिछले कई सालों से बिग-बॉस होस्ट कर रहें हैं, और हमेशा ही उनपर आरोप लगता है कि बिग-बॉस का विजेता वोटिंग के आधार पर नहीं बल्कि सलमान घोषित करते हैं। गपशप गलियारों के मुताबिक सलमान खान मंदाना को शो का विजेता बनाना चाहते है और उन्होंने बिग बॉस9 फिक्स करवा दिया है।
[Shhh: कीथ हुए OUT...तो क्या ये हैं बिग बॉस 9 के विनर!]
सलमान और एकता बेहद ही अच्छेदोस्त हैं, इसका नमूना बीते दिनों बिग-बॉस के घर में देखने को मिला। दरअसल मंदाना जल्द ही एकता कपूर की फिल्म क्या कूल है हम 3 में नजर आनें वालीं हैं। बीते दिनों बिग-बॉस के घर में सलमान और एकता ने ऐसा प्रैंक किया था जिसने मंदाना के होश उड़ा दिए थे।
दरअसल,एकता ने मंदाना को लीगल नोटिस भेजा था जिसमे एकता ने मंदना को फिल्म का प्रामोशन न करने पर पांच करोड़ का लीगल केस करने की धमकी दी थी।
[बिग बॉस 9: अपनों ने ही उड़ा दी सलमान के शो की धज्जियां]
हालांकि सलमान और एकता के इस मजाक से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ खिचड़ी तो एकता और सलमान के बीच पक रही है,जिसका नतीजा दर्शकों को फिनाले की रात देखने को मिलेगा।
कुछ ऐसे ही बिग-बॉस के प्रतिभागी हैं जो मिला सलमान के करीबी होने के फायदा स्लाइड्स में देखें:-


Click it and Unblock the Notifications