टीवी की लेडी दबंग..एक बार फिर पड़ी प्यार में..कर रही हैं इन्हें डेट!
टेलिवीज़न नगरी में स्टार्स के बीच होता है प्यार, फिर होती है डेटिंग, इसके बाद कोई हमेशा के लिए हमसफर बन जाता है तो किसी का रिश्ता किसी न किसी कारण टूट जाता है। इसके बाद एक बार फिर होता है प्यार और करने लगते हैं दूसरे इंसान को डेट।

#Naagin2Promo.. सेक्सी विलेन जलवा बिखेरने को तैयार..मौनी रॉय को बड़ा चैलेंज!
जी हां..ऐसा ही हाल है टेलिवीज़न स्टार्स का। आखिर हो भी क्यों ना..सभी को अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का पूरा हक है। इस लिस्ट में अब नाम आ रहा है टेलिवीज़न की लेडी दबंग यानि चंद्रमुखी चौटाला उर्फ कविता कौशिक का।
नवाब शाह से ब्रेकअप के बाद कविता का नाम एक और शख्स से जुड़ने की खबर आ रही है। ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि कविता की इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हुई तस्वीरें कह रही हैं।
अब खबर है कि कविता को एक बार फिर अपना प्यार मिल गया है और इन दिनों वो रोनित बिस्वास को डेट कर रही हैं। हाल ही में कविता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें देखकर यही कन्फर्म होता है कि वो अब इन्हें डेट कर रही हैं।
इस टीवी स्टार के बिगड़े बोल..ओमपुरी को ऐसे किया बेइज्ज़त!
कविता ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है 'आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे...'। इसके बाद जब दूसरी तस्वीर देखी तो पता चला कि वो व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि रोनित बिस्वास हैं।
कविता ने एक और तस्वीर पोस्ट की है जिसमें इस कपल के पैर दिख रहे हैं। ये तस्वीरें बताती हैं कि कविता ने किसी पहाड़ी इलाके में क्वालिटी टाइम बिताया है।
वेल..कविता अपने फैन्स को आप और इंतज़ार न कराएं, और जल्द अपने रिलेशन की पुष्टि खुद कर दें, ताकि आपके फैन्स भी आपकी खुशी में खुश हो सकें.. 


Click it and Unblock the Notifications

















