Oopss..तो करन पटेल की बॉडी का ये था राज़...!
करन पटेल की पिछले दिनों बॉडी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई। वो अक्सर अपनी बॉडी बिल्डिंग की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते ही रहते हैं। आप भी जब इन तस्वीरों को देखेंगे तो करन की बॉडी के दीवाने हो जाएंगे। लेकिन ज़रा आप दिव्यांका त्रिपाठी की शादी में पहुंचे करन की तस्वीर देखिए। आपको कुछ फर्क तो दिखाई ज़रूर देगा।

आप अब करन की इस तस्वीर को देखेंगे तो सोचेंगे करन के बाइसेप्स कहां गए। इतनी जल्दी करन के बाइसेप्स और बॉडी कहां छुप सकती है। तस्वीर में आप साफ देख सकेंगे कि करन की वो बॉडी है ही नहीं जो जिम के दौरान की उन तस्वीरों में आपने देखी होगी। सूत्रों के अनुसार, करन अपनी बॉडी पर काफी मेहनत कर रहे हैं और वो तीन महीने का समय अपनी बॉडी को दे रहे हैं।
SHOCKING...बंद हो जाएगा आपका फेवरिट शो 'कवच'!
अब हाल ही इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि क्या करन वाकई में अपनी बॉडी पर मेहनत कर रहे हैं, या वो फिर से मोटे हो गए हैं या कहीं ऐसा तो नहीं कि करन ने अपनी पुरानी बाइसेप्स वाली तस्वीरें डाली हों। अब इसका जवाब तो बस करन ही दे सकते हैं।
अगर ऐसा सच है कि करन अपनी पुरानी तस्वीरों को ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहे हैं, तो वो जिम में थोड़ी और मेहनत करके ऐसी बॉडी फिर से पा सकते हैं। करन आलस छोड़िए और थोड़ी मेहनत कर लीजिए। आपको फिट और बेहतरीन बॉडी में देखकर आपके सभी फैंस को वाकई में खुशी होगी।


Click it and Unblock the Notifications














