वोटिंग बंद होने से पहले ही इंडियन आईडल 12 के विजेता बने पवनदीप राजन? ट्रॉफी और चेक के साथ Viral Pics
इंडियन आईडल 12 ग्रांड फिनाले, 15 अगस्त के दिन में 12 बजे से शुरू हो चुका था और फिनाले के कुछ घंटों पहले ही शो के विनर की तस्वीरें लीक हो गई हैं। इंटरनेट पर इंडियन आईडल की ट्रॉफी के साथ पवनदीप राजन की तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में पवनदीप एक चेक पकड़े नज़र आ रहे हैं जिस पर उनका नाम भी लिखा हुआ है।
लेकिन तस्वीर को ध्यान से देखने पर समझ आएगा कि ये केवल फेक तस्वीर है क्योंकि चेक पर डेट गलत लिखी हुई है। चेक पर तारीख लिखी है 15 मई की। वैसे जो भी आज ये शो जीतेगा उसे 25 लाख का ईनाम और एक बड़ी म्यूज़िक कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा।

हालांकि, गीतकार, मनोज मुंतशिर, पवनदीप का टैलेंट देखकर पहले ही उन्हें टीसीरीज़ के मालिक भूषण कुमार से मिलवा चुके हैं। भूषण ने पवनदीप का गाना सुना और दंग रह गए। ये गाना पवनदीप ने खुद कंपोज़ किया है। इंडियन आईडल ग्रांड फिनाले खत्म होने के बाद भूषण कुमार, पवनदीप के साथ काम करने का वादा कर चुके हैं।

एक नहीं दो विजेता?
वहीं जहां पवनदीप के इंडियन आईडल जीतने की खबर का खंडन किया जा चुका है वहीं दूसरी तरफ अफवाहें हैं कि इस साल इंडियन आईडल के एक नहीं बल्कि दो विजेता होंगे और ये ट्रॉफी पवनदीप राजन और अरूणिता कांजीलाल के बीच शेयर होगी। दोनों का कनेक्शन शुरू से ही काफी मज़बूत रहा है।

पहले से उड़ रही अफवाहें
माना जा रहा है कि पवनदीप और अरूणिता के कनेक्शन का इस्तेमाल एक लव स्टोरी बनाकर शो के लिए टीआरपी बटोरने के लिए किया गया है। हालांकि दोनों का ही मानना है कि वो केवल अच्छे दोस्त हैं। वहीं पवनदीप ग्रांड फिनाले के दौरान, अरूणिता को गोभी का फूल देते नज़र आएंगे।

चल रही है वोटिंग
जहां पवनदीप और अरुणिता के शो जीतने की खबरें उड़ रही हैं वहीं दूसरी तरफ इंडियन आईडल की वोटिंग लाईन अभी भी चालू है। ये वोटिंग रात के 11 बजे तक खुली रहेंगी। जिसके बाद एक घंटे की फाईनल परफॉर्मेंस के बाद रात 12 बजे ये ग्रांड फिनाले खत्म होगा और विनर का एलान किया जाएगा।

पूरा दिन किया है इंटरटेन
बाकी प्रतिभागियों के साथ पवनदीप ने भी पूरा दिन, फैन्स को इंटरटेन किया है। और अब फाईनल परफॉर्मेंस के पहले वो काफी नर्वस हैं। पवनदीप ये शो जीतना चाहते हैं लेकिन फिनाले में कड़ी टक्कर नज़र आ रही हैं और साफ है कि ट्रॉफी किसी के भी हाथ आ सकती है।

जीता पहाड़ी दिल
दिन में अपनी परफॉर्मेंस में पवनदीप ने काफी वैराईटी दी। एक तरफ वो सिद्धार्थ मल्होत्रा की सिफारिश पर कैप्टन विक्रम बत्रा को केसरी के गाने तेरी मिट्टी के साथ ट्रिब्यूट देते दिखे तो दूसरी तरफ उन्होंने जज सोनू कक्कड़ के साथ पहाड़ी गाना चंबा पर अपने सुर छेड़ते ही फैन्स का दिल जीत लिया।

सबके फेवरिट पवनदीप
अब पवनदीप ने अभी भले ही ट्रॉफी ना जीती हो लेकिन दिल वो सबका जीत चुकी हैं। रेखा ने तो उन्हें गोद ही ले लिया है। वहीं आज शो पर आए एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी बताया कि पवनदीप उनकी मम्मी के फेवरिट हैं। बस कुछ घंटे और इंडियन आईडल विनर का नाम सबके सामने होगा।


Click it and Unblock the Notifications











