Wow..जिसका था इंतज़ार वो समय आ गया..जल्द 'गुड न्यूज़' देंगी हिना खान!
टेलिवीज़न इंडस्ट्री में शादियों का मौसम लगा ही रहता है। मोहित सहगल-सनाया ईरानी, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने तो शादी कर ली। अब एक और एक्ट्रेस हैं जो आपको ये खुशखबरी दे सकती हैं। वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि आपकी पसंदीदा अक्षरा यानि हिना खान है।

जी हां...खबरों की मानें तो हिना इसी साल 2016 में शादी कर सकती हैं। एक जाने माने एंटरटेनमेंट पोर्टल के हवाले से मिली खबर के अनुसार हिना अपने तथाकथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार हिना खान इन दिनों जयवंत जायसवाल उर्फ रॉकी को डेट कर रही हैं, लेकिन दोनों ने ही इस बात को लोगों और मीडिया के सामने नहीं स्वीकारा है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है की सुपरस्टार एक्ट्रेस हॉस्पिटल में...SAD!
बता दें कि जयंत पिछले काफी समय से राजन शाही के साथ सुपरवाइज़िंग प्रॉड्यूसर के तौर पर काम कर रहे थे। हालांकि रॉकी ने शादी की खबरों को नकारा है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से हिना अपने परिवार के साथ विदेश घूम रही थीं। हिना ने अपने टूर की तस्वीरें भी अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर की थीं।
'पीएम मोदी' के साथ कुछ इस अंदाज़ में दिखीं एक्ट्रेस हिना खान!
इसी के साथ हाल ही में हिना की तबियत भी खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। बता दें कि हिना के अस्पताल में होने की वजह से ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में उनके किरदार को ज़रूरी काम की वजह से दिल्ली भेज दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications













