फाइनल! इस शो का हिस्सा बनने जा रहीं हैं हिना खान
हिना खान जल्द ही एक नये शो के जरिये दर्शको के सामने एक नये अंदाज में नजर आने वाली हैं।जाने किस शो मे नजर आने वाली है आपकी पसंदीदा अक्षरा उर्फ़ हिना खान
हिना खान के फैन्स खुश हो जाये क्योंकि जल्द ही एक बार फिर से हिना खान टीवी पर अपनी वापसी करने वाली है वह भी एकदम नये अंदाज में। खबरों की माने तो वह कलर्स के नये शो चन्द्रकांता में नजर आने वाली हैं।
जी हां,रिपोर्ट्स की माने तो हिना खान कलर्स के नए शो 'चंद्रकांता' में मुख्य भूमिका में नजर आ सकतीं है। हालांकि, अभी तक इस बारे में न हिना ने कोई कमेंट किया है और न ही कलर्स ने इसकी ऑफिशियल घोषणा की है।
OMG..हिना खान का नया लुक..एकदम हटके!
बता दें, दर्शक चन्द्रकान्ता शो दूरदर्शन पर देख चुके हैं।उस दौरान यह शो दर्शको के बीच काफी पॉपुलर था। खबरों की माने तो चन्द्रकान्ता शो लाइफ ओके और कलर्स दोनों की अपने अपने चैनल्स पर टेलीकास्ट करना चाहते है जिसके कारण दोनों चैनल्स में इसके राइट्स को लेकर लड़ाई छिड़ी हुई है।
इतना ही नहीं दोनों चैनल्स ने शोज के प्रोमो को भी रिलीज कर दिया है । अब देखना यह है कि किस चैनल पर इसे बेहतर तरीके से दिखाया जाता है। बता दें कि दूरदर्शन पर इस शो की कहानी अंजाम तक नहीं पहुंच पाई थी।


Click it and Unblock the Notifications