52 की उम्र में शादी करने चलीं गीता कपूर ? सुर्ख लाल जोड़े में शर्माती आईं नजर, तस्वीरें देख फैन्स ने दी बधाई

Geeta Kapoor Viral Photos: गीता कपूर को आखिर कौन नहीं जानता। गीता कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी कोरियोग्राफर हैं। वह कई फिल्मी सितारों को डांस सिखा चुकी हैं। बता दें कि गीता कपूर पिछले कई सालों से रियलिटी शोज का हिस्सा रही हैं। वहीं इस बार भी उन्हें सुपर डांसर चैप्टर 5 में शिल्पा शेट्टी और मर्जी पेस्टनजी के साथ देखा जा रहा है। गीता कपूर अपने व्यवहार की वजह से खास पसंद की जाती हैं।
छा गईं गीता कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें
गीता कपूर के प्यार और उनके स्वभाव की वजह से लोग उन्हें गीता मां के नाम से भी पुकारते हैं। बता दें कि गीता कपूर 52 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। लगभग हर सीजन में ही कोई ना कोई उनसे शादी से बारे में पूछ ही लेता है। गीता कपूर कई बार यह कह चुकी हैं कि वह अभी शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं, लेकिन हां एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि वह लिव इन रिलेशनशिप में रह सकती हैं। गीता कपूर का मानना है कि सिंगल स्टेटस से काफी खुश हैं।
दुल्हन की तरह सजीं गीता
लेकिन हाल ही में गीता कपूर की जो तस्वीरें सामने आई हैं उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल हाल ही में गीता कपूर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें देखा जा सकता है कि गीता कपूर सुर्ख लाल जोड़े में, डार्क शाइनी मेकअप के साथ एक दम दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में गीता काफी शर्माती भी नजर आ रही हैं। गीता कपूर की इन तस्वीरों को देख फैन्स तो खुश ही हो गए।
गीता की तस्वीरें देख फैन्स ने यूं दी बधाई
गीता की इन तस्वीरों को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैम आपको बहुत-बहुत बधाई। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मैम क्या सच में आप शादी करने जा रही हैं। आपको बता दें कि यह गीता कपूर की वेडिंग फोटोज नहीं हैं बल्कि गीता सुपर डांसर चैप्टर 5 के अगले एपिसोड के लिए शूट कर रही हैं। जिसमें वह इस तरह की ट्रेडिशनल थीम के साथ नजर आएंगी, लेकिन गीता कपूर को लाल जोड़े में देख फैन्स को एक पल को लगा कि शायद गीता कपूर ने अपना इरादा बदल दिया है।


Click it and Unblock the Notifications