क्या अपनी प्रेगनेंसी को छुपा रहीं हैं भाभो की संध्या बींदणी?
इन दिनों टीवी गलियारों में दीपिका सिंह उर्द संध्या राठी कि प्रेगनेंसी कि खबरें मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं..आप भी जाने
स्टारप्लस के शो दिया और बाती हम से घर घर पहचान बना चुकी संध्या राठी उर्फ़ दीपिका सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं। खबरों की माने तो दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर को एन्जॉय कर रही हैं।
जहां टीवी गलियारे में दीपिका सिंह की प्रेगनेंसी की खबरें सुर्खिययां बटोर रही हैं तो वहीं जब इस बारे में दीपिका की बहन से बात की गयी तो, उन्होंने मना कर दिया।

दीपिका की बहन अनामिका ने, अपनी बहन कि प्रेगनेंसी कि खबरों का खंडन करते हुए कहा कि, "दीपिका अभी वेकेशन पर हैं और 21 जनवरी को वापस लौटेंगी। वे ही इस बात की पुष्टि कर सकती हैं। तब तक आपको इंतजार करना चाहिए।
"कोई कितना भी मज़ाक उड़ा ले..दुनिया तो इन्हीं की दिवानी है!
बता दें, दीपिका और उनके पति इन दिनों मेडिटेशन के लिए गए हैं और 21 जनवरी को वापस आएंगे। गौरतलब है की,दीपिका ने 2 मई 2014 को डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी।
फिलहाल, दीपिका सिंह 'द रियल सोलमेट' नाम की वेब सीरीज में काम कर रही हैं, जिसे उनके हसबैंड रोहित डायरेक्ट कर रहे हैं। इस सीरीज में दीपिका नए अवतार में नजर आयेंगी। क्लिक कर स्लाइड्स में देखिये तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











