फिर प्रेग्नेंट हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी ? इस अंदाज में करवाया फोटोशूट तो आग बबूला हुए जुबीन गर्ग के फैन्स

Devoleena Bhattacharjee

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अकसर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जब से देवोलीना भट्टाचार्जी ने शादी की है तब से उन्होंने टीवी सीरियल और रियलिटी शोज से काफी दूरी बना ली है, लेकिन देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

वह आए दिनों या तो कभी स्टाइलिश फोटोज शेयर करती हैं या तो कभी वह अपने बेटे के साथ फोटो शेयर करती नजर आती हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी को उनकी निजी जिंदगी की वजह से काफी ट्रोल किया जाता है, लेकिन फिलहाल तो उन्होंने जो फोटोशूट करवाया है उसकी वजह से वह बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। इतना ही नहीं लोगों ने तो उन्हें बॉयकॉट तक करने की बात कह दी है। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला।

क्या प्रेग्नेंट हैं देवोलीना

दरअसल हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी मांग में सिंदूर भर, माथे पर बिंदी, सोने के गहने और सफेद लाल साड़ी पहनकर एक हाथ में दिया लेकर फोटोशूट करवा रही हैं, लेकिन जहां एक हाथ से वह दिया पकड़ी हैं वहीं दूसरे हाथ से उन्होंने अपना बेबी बंप पकड़ा हुआ है। जी हां, इस फोटोशूट के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी की दोबारा प्रेग्नेसी की खबरें तेज हो गई हैं। फिलहाल तो इस फोटोशूट के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'देवी दुर्गा ने धरती पर अपना सफर शुरू करने के साथ ये हमारे जीवन में शक्ति , सकारात्मकता और खुशियां लेकर आईं। इसी के साथ ही उन्होंने 'शुभ महालया' की लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं एक्ट्रेस के लुक को देख जहां एक यूजर ने पूछा- क्या दोबाना कंसीव किया है वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है कि फिर प्रेग्नेंट हो।

क्यों हो रही हैं देवोलीना ट्रोल

बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी का जन्म बंगाली और असमिया परिवार में हुआ है। असम से ही उन्होंने अपनी पढ़ाई की और फिर दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। देवोलीना असम और बंगाली दोनों ही त्योहार मनाती हैं। ऐसे में असमिया सिंगर जुबीन गर्ग के निधन पर देवोलीना ने कोई भी पोस्ट नहीं किया बल्कि फोटोशूट करवाकर तस्वीरें शेयर कीं जिस वजह से लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हद है आप रोजाना इतने पोस्ट करती हो, लेकिन जुबीन के लिए एक भी नहीं। वहीं दूसरे ने लिखा- इनको तो बॉयकॉट कर देना चाहिए।

More from Filmibeat

Read more about: devoleena bhattacharjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X