बिग बॉस 14: सारा गुरपाल ने बोला झूठ, शादीशुदा हैं सिंगर, पति और शहज़ाद ने खोली पोल!
बिग बॉस 14 का आज पहला ही दिन शुरू हुआ है और प्रतिभागियों के पुराने चिट्ठे खुलने शुरू हो चुके हैं। अब तुषार कुमार नाम के एक सिंगर का कहना है कि वो खुद को सिंगल बताने वाली सिंगर सारा गुरपाल के पति हैं। इतना ही नहीं, तुषार ने अपनी और सारी की शादी की सर्टिफिकेट भी कुछ वेबसाइट्स को पेश किया है।
ये सर्टिफिकेट इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। हालांकि तुषार का कहना है कि सारा अभी भी कह रही हैं कि मैं उनका पति नहीं हूं और तस्वीरों में दिख रही लड़की केवल उनके जैसी दिखती है।

गौरतलब है कि शादी के सर्टिफिकेट पर भी लड़की का नाम रचना देवी लिखा है। लेकिन तुषार और सारा की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जहां सारा गुरपाल तुषार के साथ सिंदूर लगाकर और चूड़ा पहने नज़र आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











