सलमान खान से डांट खाने के बाद अशनीर ग्रोवर ने लिया बदला ? TRP की रेस में Rise and Fall ने पछाड़ा बिग बॉस को..

Ashneer Grover

इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस और राइज एंड फॉल में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। अगस्त में सलमान खान का शो आया बिग बॉस और सितंबर में ही अशनीर ग्रोवर ने राइज एंड फॉल की शुरुआत कर दी। जहां बिग बॉस के शो में चेहरे कुछ अनजाने और कुछ अपना नाम पीछे छोड़ चुके कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। वहीं राइज एंड फॉल शो में एक से बड़ा एक सितारा देखने को मिल रहा है। शो में धनाश्री वर्मा, अनाया बांगर, कीकू शारदा और भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारे पवन सिंह को देखा जा सकता है।

राइज एंड फॉल ने टीआरपी को छोड़ा पीछे

नामी चेहरों की वजह से अशनीर ग्रोवर का शो जमकर टीआरपी बटोर रहा है। जहां अशनीर का शो नंबर 1 पर बना हुआ है वहीं बिग बॉस सीजन 19 बार्क रेटिंग में टॉप 10 में ही अपना जगह नहीं बना पाया है। इसी के साथ ही अशनीर ग्रोवर ने घर में रह रहे कंटेस्टेंट क गुड न्यूज दी। उन्होंने कहा कि 'हमारे स्पॉनसर्स बढ़ गए हैं। इसका मतलब है कि पैसे ज्यादा आ रहे हैं और पैसे ज्यादा कब आते हैं जब शो चल रहा होता है। अशनीर ने बताया कि हमारा शो पिछले हफ्ते नंबर 1 पर रहा।'

पवन सिंह को मिला क्रेडिट

अशनीर ने इसका सीधा से क्रेडिट पवन सिंह को दिया। बता दें कि जब से अशनीर का शो राइज एंड फॉल शुरु हुआ है तब से ही इसकी तुलना बिग बॉस से की जा रही थी, भले ही यह शो थोड़ा अलग हो, लेकिन लोग दोनों की तुलना कर रहे हैं और इस तुलना में राइज एंड फॉल बिग बॉस से काफी आगे निकल गया है।

कौन-कौन है राइज एंड फॉल के शो में

राइज एंड फॉल के कंटेस्टेंट के बारे में बात करें तो इस शो में कई नामी सितारे देखने को मिल रहे हैं। शो में धनाश्री वर्मा, अनाया बांगर, पवन सिंह, नयनदीप रक्षित, अर्जुन बिजलानी, अरबाज पटेल, नूरिन शा,आकृति, आरुष, कीकू शारदा, कुब्रा सैत समेत तमाम नामी कंटेस्टेंट देखने को मिल रहे हैं जो शो की टीआरपी को तेजी से बढ़ा रहे हैं।

(Salman Khan Photo Credit- Jio Hotstar PR)

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 19 Rise And Fall
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X