..................... Is Ankita Lokhande pregnant, husband Vicky Jain Reveal the secret, said- we still planning - Hindi Filmibeat

कितने महीने की प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे ? सवाल सुन विक्की जैन ने उगली सच्चाई, कहा- हमारे बीच अभी...

Ankita Lokhande

Ankita Lokhande Pregnant: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास चर्चाओं में बनी रहती हैं। वह पॉडकास्ट में अपने परिवार अपने काम और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास बातें अपने फैन्स के साथ शेयर करती हैं।

वहीं अपने हालिया पॉडकास्ट में अंकिता लोखंडे से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किया गया जिसके बाद कुछ ऐसा सामने आया जिसे सुन फैन्स तो हैरान ही रह गए। चलिए जानते हैं कि आखिर अंकिता ने अपने इस पॉडकास्ट में क्या कुछ कह दिया है।

अंकिता प्रेग्नेंट हैं या नहीं पति ने खोला राज
अंकिता लोखंडे ने अपने हालिया पॉडकास्ट में अपनी लाइफ से जुड़ी कई चीजें साझा कीं और कई सवालों के जवाब भी दिए। वहीं अंत में किसी ने अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किया। जिसे सुनते ही पहले तो विक्की जैन की हंसी छूट गई। उसके बाद वह कहने लगते हैं कि अभी हमारे बीच बातचीत चल रही है। अभी हम इसपर बात कर रहे हैं। वहीं अंकिता कहती हैं कि मैं रोज- रोज के ऐसे सवालों से थक चुकी हूं विक्की सही से जवाब दो। इसपर विक्की फिर से कहते हैं कि परिवार भी लगा हुआ है पूरी तरह से बातचीत चल रही है। विक्की के इस जवाब को सुन अंकिता लोखंडे जोर-जोर से हंसने लगती हैं, लेकिन दोनों के ऐसे रिएक्शन से फैन्स को यह क्लीयर हो चुका है कि अंकिता की तरफ से फिलहाल कोई भी गुड न्यूज अभी तक नहीं है।

खुद उड़ाई थी प्रेग्नेंसी की न्यूज
आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे ने खुद ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर उड़ाई थी। अंकिता लोखंडे ने लाफ्टर शेफ सीजन 2 में इस बात का खुलासा किया था कि वह मां बनने वाली हैं इसपर कृष्णा अभिषेक खुश हो गए थे। वहीं अभिषेक ने कहा था कि लल्ला होगा, लेकिन जब लंबे समय तक ना तो अंकिता ने कोई रिएक्शन दिया और ना ही अंकिता का बेबी बंप दिखा तब फिर से अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल उठने लगे। आपको बता दें कि अंकिता और विक्की जैन ने साल 2021 में धूमधाम से शादी रचाई थी। दोनों की शादी को चार साल हो गए हैं और अंकिता 40 साल की भी हो चुकी हैं जिस वजह से अब अंकिता की सास बार-बार अंकिता को बच्चे करने की सलाह देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X