.....तो इस शो का हिस्सा बनने जा रहीं हैं ऐश्वर्या राय बच्चन
टीवी की दुनिया में जल्द ही बॉलीवुड की मोस्ट वांटेड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन टीवी डेब्यू करने जा रहीं हैं..जाने किस शो का हिस्सा बनेगी ऐश्वर्या राय बच्चन
टीवी की दुनिया धीरे धीरे काफी बड़ी होती जा रही है इसमें कोई शक नहीं है कि टीवी की पहुंच कोने कोने तक है। जिस कारण अब बॉलीवुड स्टार्स भी टीवी की दुनिया का हिस्सा बनने से नहीं कतराते हैं।
अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान, शाहरुख़ खान और भी सितारे टीवी के जरिये अब दर्शकों को के और भी करीब आ गये है।
ऐसे में खबर है कि, जल्द ही टीवी की दुनिया में ऐश्वर्या राय बच्चन भी अब टीवी की दुनिया की और रुख करने वाली है।

जी हां खबरों की माने तो ऐश्वर्या रियल्टी शो 'दिल है हिन्दुस्तानी' में बतौर जज नजर आ सकती है। शो मेकर्स ने ऐश्वर्या से बात की है और उन्हे शो के प्रति अपना पॉजिटिव रिस्पोंस दिया है। उम्मीद है वह शो नजर आयेंगी।
ऐश्वर्या राय का नया फोटोशूट..होश ना उड़ा दे तो कहना..बेहद खूबसूरत!
बता दें, सिंगिंग रियलिटी शो 'दिल है हिन्दुस्तानी' में बतौर जज 'शाल्मली खोल्ग्ड़े', 'बादशाह' और 'करण जौहर' नजर आयेंगे।
अगर ऐश्वर्या हां करती है तो वह शो में चौथे जज के रूप में शो का हिस्सा बनेंगी। बता दें ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के जन्म के बाद बीते साल फिल्म जज्बा से हिंदी सिनेमा में कमबैक किया था।
इस साल उनकी दो फ़िल्में रिलीज हुई 'सरबजीत' और 'ए दिल है मुश्किल'। फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती हुई नजर आयीं थीं। ऐश्वर्या के कमबैक के बाद फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों मे से एक है।


Click it and Unblock the Notifications
