Wow...एक और सीरियल में दिखेंगे टीवी के ये सुपरस्टार..होगा डबल धमाल!
एक्टर मिशल रहेजा के अगर आप फैन है तो ये खबर आपके लिए गुड न्यूज़ साबित हो सकती है। खबर है कि मिशल आपको एक और सीरियल में नज़र आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि मिशल को कलर्स के आने वाले शो 'संघर्ष' के लिए अप्रोच किया गया है।

आपको बता दें कि टेलिवीज़न एक्टर मिशल रहेजा पिछले दिनों सीरियल 'इश्क का रंग सफेद' छोड़ने के कारण काफी सुर्खियों में रहे थे। बताया जा रहा था कि मिशल ने इस सीरियल में काम करने के लिए अपनी फीस बढ़ाने की बात बोली थी। और ये भी कोई छोटे-मोटे हाइक की बात नहीं बल्कि उन्होंने एक दिन के लिए 1.6 लाख रुपए फीस की डिमांड की थी। जिसके बाद उनकी फीस बढ़ा भी दी गई।
OMG...ये है मोहब्बतें के लिए 'इशिता' की इतनी कम फीस..'अक्षरा' हैं सबसे आगे!
इश्क का रंग सफेद' में रहेजा ने विप्लव नाम के युवक का किरदार निभाया है जिसे एक विधवा स्त्री से प्रेम हो जाता है। इसके बाद विप्लव समाज की परंपराओं को तोड़ कैसे इस स्त्री के जीवन में परिवर्तन लाता है, इसी के आसपास सीरियल की कहानी घूमती है।
#Trailer..शक्तिमान का ये सफर..आपको दिलाएगा बचपन की याद!
मिशल रहेजा को आप इससे पहले कलर्स के सीरियल 'लागी तुझसे लगन' में देख चुके हैं। इस सीरियल में उन्होंने दत्ता भाओ का किरदार निभाया था, जिसके अपोज़िट एक्ट्रेस माही विज ने काम किया था। ये सीरियल भी काफी हिट हुआ था। मिशल ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी के शो 'प्यार व्यार' की थी।


Click it and Unblock the Notifications











