10 साल के रिलेशन टूटने पर भी नहीं टूटी ये एक्ट्रेस..जज़्बे को सलाम!
टेलिवीज़न की जानी मानी एक्ट्रेस आशका गोराडिया पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते काफी सुर्खियों में रही थीं। खबर आई थी कि रोहित बख्शी के साथ करीब 10 साल के रिलेशनशिप में रहने के बाद उन दोनों की राहें फाइनली अलग हो गई हैं।

लेकिन हाल ही में खबरें आ रही हैं कि अपने ब्रेकअप के कुछ दिनों बाद ही आशका ने अपने बुरे समय को काबू करते हुए उससे लड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। जी हां..खबरों की मानें तो आशका इन दिनों एक विदेशी लड़के को डेट कर रही हैं।
''जब ऋतिक रोशन किस कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं''!
ऐसा माना जा रहा है रोहित बख्शी से अलग होने के 15 दिन बाद आशका एक बार फिर प्यार में हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि आशका द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर और उस तस्वीर के साथ लिखी गई कैप्शन बता रही है। आप भी देखिए आशका द्वारा पोस्ट की गई ये तस्वीर।
आ रहा एकता कपूर का नया शो, इस सीरियल को करेगा रिप्लेस!
आपको बता दें कि कई विवाद होने के बाद आशका और रोहित दोनों एक दूसरे के साथ रहे और अपनी रिलेशनशिप को कई मौके दिए। लेकिन इस वक्त उन्होंने सोचा कि अलग होना ही सही है। रिलेशनशिप में कम्यूनिकेशन गेप और कई अन्य मुद्दों की वजह से आई है। ये दोनों आपसी सहमति से अलग हुए थे।
30 साल की आशका ने 'नागिन' में माहेश्मती का रोल निभाया था। इसके अलावा 'अचानक 37 साल बाद ', 'कुसुम', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहीं तो होगा', 'सात फेरे', और 'लागी तुझसे लगन' जैसे सीरियल्स में भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications












