..................... is ar rahman felt uncomfertable on the kapil sharma show set - Hindi Filmibeat

OUCH.. कपिल से नाराज़ हुए ए आर रहमान.. पसंद नहीं आई छेड़छाड़!

By Shivani Verma

द कपिल शर्मा शो के सेट पर हमेशा कोई न कोई न सेलिब्रिटी आता ही रहता है। जो भी इस शो में आता है वो अक्सर एंजॉय करता और हंसता हुआ ही दिखाई ही देता है। पिछले दिनों संगीतकार एआर रहमान कपिल के शो में दिखाई दिए। खबरें आई थीं कि रहमान ने भी इस शो में जमकर एंजॉय किया था, लेकिन अब इसके उलट कुछ चौकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं।

Kapil-Rahman

खबरों की मानें तो एआर रहमान को इस सेट पर हुई कॉमेडी रास नहीं आई। इस शो में अलि अस्गर की कॉमेडी से तो आप सभी रू-ब-रू होंगे। इसमें अलि जब बेगम बनकर रहमान के पास आए तो हमेशा की टच करना, लिप बाइटिंग करना शुरू किया। इन सबसे रहमान काफी एंबेरेस भी हुए। जब इस बारे में अलि से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वो रहमान की शर्म को थोड़ा दूर करना चाहता थे। लेकिन ये सब देखकर रहमान ने बकायदा अलि को वार्न करते हुए 'नो टचिंग' तक कह डाला।

कसम..ये क्या तनु की मौत के बाद ऋषि करेगा सुसाइड!

यही नहीं, जब सुगंधा ने रहमान के गानों को ऊंची आवाज़ में गाया तो वो भी उन्हें पसंद नहीं आया। इस संबंध में रहमान के एक फ्रेंड ने बताया कि आप किसी के साथ भी ऐसा मज़ाक कर सकते हैं, लेकिन रहमान के साथ ये सब नहीं चलता। उन्होंने बताया कि अलि के ऐसे मज़ाक से रहमान को काफी बेइज्जती महसूस हुई है, और हो सकता है कि अब वो कभी किसी टीवी शो में न जाएं।

झलक दिखलाजा 9.. शुरू होने से पहले ही मचाया धमाल..हेली बनीं 'आलिया भट्ट'!

वहीं अलि ने कहा कि हां हम मानते हैं कि रहमान और बाकी मेहमानों में काफी अंतर है, लेकिन वो उस समय काफी एंजॉय कर रहे थे। आपको बता दें कि रहमान नेचर से काफी शांत व्यक्ति हैं और जल्दी से वे पब्लिक इंट्रैक्शन नहीं करते। हो सकता है ये उनका स्वभाव हो कि उन्हें अलि का ऐसा मज़ाक पसंद नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X