FIXED: पहले से तय थी इरफान पठान की झलक से विदाई
[टेलीविजन] झलक दिखला जा के मंच से जल्द ही इरफान पठान की विदाई होने वाली है। और ये एलिमिनेशन पहले से प्लान किया जा चुका है। दरअसल, इरफान पठान खुद ही शो छोड़ देंगे और इसकी वजह बताई जा रही है उनके कमिटमेंट। और यही कारण है कि 'झलक दिखला जा' के इस सीज़न में सरप्राइज पैकेज के तौर पर शामिल किये गए क्रिकेटर इरफान पठान ने शो को बीच में अलविदा कह दिया है।
इरफान के घरेलू क्रिकेट का शेड्यूल का तय हो गया है और उन्हें अपने राज्य बड़ोदरा की तरफ से इसमें भाग लेना है। इरफान पठान ने खुद इस बात को शो के एपिसोड के दौरान कहा जो इस वीकेंड में प्रसारित होगा। इरफान ने बताया कि अक्टूबर से शुरू हो रहे घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेने के लिए उन्हें यह शो छोड़ना पड़ रहा है।
[PICS: 'झलक दिखला जा' में सलमान का धमाल.. करण को भी नहीं छोड़ा!]
अगर वह मैदान में अच्छा प्रदर्शन करते है तो खुशी मनाने के लिए वह थोड़ा बहुत डांस कर लेंगे। झलक के एक्सपीरियंस के बारे में बताते हुए इरफान ने कहा, "मुझे नहीं पता था कि इंडस्ट्री कैसे काम करती है। लेकिन मैं यहां आया तो पता लगा कि टीवी इंडस्ट्री इतनी बड़ी है। मैं यहां के सभी लोगों को बहुत मिस करूंगा।" वैसे इरफान के फैन्स भी उन्हें झलक के मंच पर काफी मिस करेंगे।
[तगड़ा Rumor: सलमान खान के साथ ही होगी बिग बॉस की वापसी]


Click it and Unblock the Notifications












