'ना उम्र की सीमा हो' शो में देव के किरदार से अभिनेता इक़बाल खान ने ली खास प्रेरणा
स्टार भारत के शो 'ना उम्र की सीमा हो' जिसमें अनुभवी इकबाल खान देव की भूमिका और खूबसूरत अभिनेत्री रचना मिस्त्री विधि के किरदार में नज़र आएँगी । इस नई पेशकश में प्यार को एक अलग रूप दिया गया है जहाँ यह बताया गया है कि प्यार में पड़ने के लिए कोई उम्र आड़े नहीं आती।
इस अलग और नए जोड़े को साथ देखने के लिए दर्शक बहुत उत्साहित हैं।बता दें इकबाल खान ने इससे पहले कई टीवी शोज़, फिल्मों और वेब सीरीज में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। अब जब उन्होंने इस किरदार को चुना है तो तय है कि इस किरदार में दर्शकों के लिए बहुत कुछ ख़ास होगा। शो का प्रोमो ऑनएयर होते ही दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है और दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं।अपने किरदार देव को लेकर उत्साहित इकबाल खान बताते हैं, "यह भूमिका मेरे लिए बहुत स्वाभाविक है क्योंकि मैं अपनी उम्र का एक ऐसा किरदार निभा रहा हूं जो बहुत सहज है।

किरदार के रूप में देव एक बहुत ही प्रेरक व्यक्ति हैं और मैं वास्तविक जीवन में मैं उनके गुणों को अपनाकर उनके जैसा बनना चाहता हूं। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने काम की पूजा करते हैं, महिलाओं के साथ अत्यधिक सम्मान के साथ पेश आते हैं और महिला सशक्तिकरण में विश्वास करते हैं। वह अपने मूल्यों का भी सम्मान करते हैं और एक अच्छा इंसान होने में विश्वास रखते हैं और ये गुण मेरे लिए बहुत प्रेरणादायक हैं।
मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे किरदार को पसंद करेंगे और उसमें से मेरे कुछ अच्छे गुणों को अपनाएंगे।अभिनेता इकबाल खान और अभिनेत्री रचना मिस्त्री के अलावा इस शो की स्टारकास्ट में और भी कई बड़े नाम शामिल हैं, जिसमें अभिनेत्री स्नेहा वाघ और दीपशिखा नागपाल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। क्या होगा जब यह दो प्यार करने वाले समाज और उसके फैसले का सामना करेंगे? क्या वे अपने इस प्यार को स्वीकार करेंगे ?


Click it and Unblock the Notifications