Must Read...IPL 2017 की चमक होगी फीकी..तगड़ी प्लानिंग शुरू...
आईपीएल की शुरूआत अप्रैल में होने जा रही है। लेकिन इस बार आईपीएल का असर डेली शो की टीआरपी को गिरने नहीं देगा।बल्कि आईपीएल टीआरपी की रेंटिग में पीछे जा सकता है।
आईपीएल का खुमार जल्द ही दर्शकों के दिल पर छाने के लिए तैयार है। अप्रैल से आईपीएल की शुरूआत होने जा रही है। हर बार की तरह इस दफा भी आईपीएल के एंटरटेनमेंट का असर छोटे पर्दे पर अधिक पड़ता हुई दिखाई देगा।
कई ऐसे नए टीवी शो हैं जो मार्च के अंत में रिलीज हो रहे हैं। एक तरफ जहां टीवी पर इस समय कई रियलिटी शो ने एक साथ दस्तक दी है। वहीं कई ऐसे शो कतार में हैं जो कि मार्च के अंत या फिर अप्रैल में प्रसारित होने का इंतजार कर रहे हैं।

कुछ ऐसे डांस रियलिटी शो है जिनका आगाज अप्रैल में होने वाला है। इसमें से प्रमुख तौर पर नच बलिए 8 के साथ सुपर डांसर 2 है। सुपर डांसर की सफलता के बाद जल्द ही इंडियन आइडल के खत्म होते ही सुपर डांसर की शुरुआत हो जाएगी।
इसके साथ सेलिब्रिटी कपल डांस शो नच बलिए 8 के प्रोमो ने दर्शकों के बीच अपनी झलक पहले दिखा दी है। लेकिन खुशी की बात यह है कि इस बार इन सभी नए शो पर आईपीएल का असर अधिक पड़ता हुआ नहीं दिखाई देगा।
दूसरी तरफ टीवी पर आईपीएल की रेटिंग कम हो सकती है। इसके एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। आइए देखते हैं कि ऐसे कौन से शो टॅाप शो हैं जो आईपीएल के साथ सेफ प्ले करते नजर आयेंगे और कैसे?


Click it and Unblock the Notifications