इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स एंड अजय देवगन रिव्यू: अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकले सिंघम स्टार

प्लेटफॉर्म: डिस्कवरी प्लस
अवधि: 50 मिनट
भाषा: इंग्लिश, हिंदी

'अभी तक आप लोगों ने एक एक्टर को देखा है, आज आप रियल अजय देवगन को देंखेगे', हिंद महासागर के बीच बेयर ग्रिल्स का इंतजार सिंघम स्टार कहते हैं। फिल्मों में एक से बढ़कर एक एक्शन और स्टंट सीन्स करने वाले अजय देवगन रियल लाइफ में कितने रिस्क टेकर हैं, यही एपिसोड में दिखाया गया है। यह एपिसोड 22 अक्टूबर को डिस्कवरी प्लस पर प्रीमियर हुआ। कहना गलत नहीं होगा कि यहां अजय देवगन ने कुछ असहज परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन उन्हें पर्याप्त चुनौती नहीं मिली।

Into the Wild with Bear Grylls & Ajay Devgn

अजय देवगन ने इस एपिसोड के लिए मालदीव में शूटिंग की और कोई शक नहीं कि यह एक खूबसूरत लोकेशन था। एपिसोड की शुरुआत होती है हिंद महासागर के बीच फंसे अजय देवगन और बेयर ग्रिल्स से। जहां से दोनों कमर तक पानी में चलते हुए एक छोटे से द्वीप पर पहुंचते हैं। ग्रिल बताते हैं कि समुद्र का वह हिस्सा शार्क, जहरीली स्टोनफिश और सांपों से भरा हुआ है। हालांकि उनके रास्ते में ऐसा कोई बड़ा खतरा नहीं दिखा।

इस बीच दोनों बातें करते हैं और दर्शकों को अजय देवगन की निजी जिंदगी के बारे में कुछ बातें पता चलती हैं। अजय देवगन कहते हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ कभी अपनी जिंदगी में नहीं किया है, लेकिन जोखिम लेना जिंदगी का एक हिस्सा है।

अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि कैसे उन्होंने आठ साल की उम्र में ड्राइविंग शुरू कर दी थी। साथ ही परिवार के बारे में भी बातें कीं। अजय देवगन ने अपने बेटे युग के बारे में बताया कि उसे एक्रोबैट में दिलचस्पी है और बेटी न्यासा अभी पढ़ाई कर रही है, वह फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X