Interview...डेली शो के टिपिकल तरीके से है.. कृतिका कामरा को एलर्जी.
टीवी की नई चंद्रकांता कृतिका कामरा ने अपनी वापसी को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की। यहां पढ़ें पूरी बातचीत विस्तार से।
टीवी इंडस्ट्री की नई राजकुमारी चंद्रकांता के रूप में कृतिका कामरा पहली बार इस तरह का किरदार निभाने जा रही है। उनका मानना है कि भले ही टीवी पर टॉप में रहने के लिए उन्हें कभी संघर्ष नहीं करना पड़ा। महज चंद्रकांता के इस किरदार उनके लिए स्ट्रेस बन गया है।
कृतिका कामरा कहती हैं कि चंद्रकांता एक राजकुमारी है। इस लिहाज से उसे अपनी लुक पर मुझे खास ध्यान देना होता है। अपने कपड़े और चंद्रकांता के किरदार के साथ इंसाफ करने के लिए अपनी फिटनेस का ध्यान रखना मेरे लिए सबसे प्रमुख है। इस किरदार ने मुझे खुद पर पहले से अधिक विश्वास करना सिखाया है। चंद्रकांता के लुक में आते ही अपने आप ही मैं खुद को सच में राजकुमारी जैसा महसूस करने लगती हूं।

वह आगे कहती हैं, वैसे भी सेट पर हमें 15 घंटे काम करने पड़ते हैं। चंद्रकांता को दूर रहकर कर भी सोचे तो टीवी इंडस्ट्री में लगतार काम करने के लिए खुद की फिटनेस का ध्यान रखना हमारी जरुरत बन जाता है। मैं ज्यादा कुछ नहीं केवल अपनी नानी - दादी के जमाने का हेल्थी खाना खा रही हूं। घर का बना हुआ खाना इस समय मेरी डाइट का हिस्सा है।
चंद्रकांता के बारे में कृतिका कहती हैं, यह शो पुरानी चंद्रकांता जैसा बिल्कुल नहीं है। ये आज की चंद्रकांता है। हां, ये उसी समय की कहानी है लेकिन इसमें एक नयापन दिखाई देगा। इसकी वजह यही है कि हम टीवी पर किसी कमजोर लीड एक्ट्रेस को नहीं दिखाना चाहते हैं। ऐसी एक्ट्रेस को कोई नहीं चाहता जो गिरती रहे और उसे हीरो बचाता रहे। लड़कियां भी टीवी देखती हैं, उन्हें खुद नहीं पसंद आता है। हमने इस बार चंद्रकांता को पूरी तरह राजकुमार के भरोसे नहीं छोड़ा है। इस बार चंद्रकांता आत्मनिर्भर होगी।
अगर मैंने पुरानी चंद्रकांता देखी होती तो उसी की नकल करने की कोशिश करती। मैं यह नहीं करना चाहती हूं। मैं टीवी की दुनिया के लिए एक नई चंद्रकांता बनाना चाहती हूं। ताकि लोग मुझे भी प्यार दे और सालों तक याद रखें जैसा कि उन्होंने शिखा स्वरूप को दिया था।
मैं हर बार एक नए शो से नया किरदार निभाना चाहती हूं। इस वजह से मैं बहुत कम समय के लिए टीवी पर दिखाई देती हूं। शो में जैसे ही लीप आता है, मैं उस शो से बाहर आ जाती हूं। चंद्रकांता से भी मैं लोगों को नहीं बल्कि खुद को साबित करना चाहती हूं कि हां, मैं ये भी कर सकती हूं।
चंद्रकांता के लिए कई लोगों ने ऑडिशन दिया । जब मुझे इस किरदार का प्रस्ताव मिला , मैं सबसे पहले यही सोच रही थी कि मुझे क्यों चंद्रकांता के लिए चुना गया। मैंने अपने अब तक के करियर में इस तरह का किरदार कभी नहीं निभाया है। अब महसूस हुआ कि मैंने सही फैसला लिया है। इस शो से टीवी के सभी टिपिकल पैटर्न को ब्रेक करना चाहते हैं। फिर चाहे वो भाषा हो या एक्ट्रेस के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक्स्ट्रा मेकअप।


Click it and Unblock the Notifications













