Virat Kohli का सबसे बड़ा फैन Maniesh Paul का बेटा, फोटो शेयर कर लिखा- विराट से बहुत प्यार करता है

झलक दिखला जा के होस्ट मनीष पॅाल ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं। मनीष पॅाल के लिए यह तस्वीर सबसे खास है। इसकी वजह यह है कि उनका बेटा विराट कोहली का बड़ा फैन है। जब बेटे को यह पता चला कि पिता विराट कोहली के साथ शूटिंग कर रहे हैं तो वह अपनी मैच छोड़कर सेट पर आ गया।
खुद इसका जिक्र मनीष पॅाल ने इस तस्वीर के साथ शेयर किया है। मनीष पॅाल ने लिखा है कि विराट कोहली ने उनके बेटे का दिन बना दिया जो कि उसके चेहरे की खुशी बता रही है। मनीष पॅाल ने बेटे युवान और विराट कोहली के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा है कि युवान मेरे बेटे के लिए बहुत खास दिन था। वह विराट से बहुत प्यार करता है।
जब उसे पता चला कि मैं विराट कोहली के साथ शूटिंग कर रहा हूं, तो वह अपनी फुटबॅाल क्लास छोड़कर उनसे मिलने दौड़ा आया। वह आगे लिखते हैं कि मैं उसकी आंखों में चमक देख सकता था। जब उसने विराट को देखा। धन्यवाद विराट कोहली। युवान को अपने क्रिकेट स्टार के साथ पहली मुलाकात हमेशा याद रहेगी।
वह मैचों से चिपका रहता है। खासकर अब तो ज्यादा जब आप खेल रहे होते हैं। भारत-पाक मैच के दौरान जब वह चीयर करता है तो देखकर अच्छा लगता है। यह आपका असर है विराट। आप खुश रहें और आने वाली जनरेशन को ऐसे ही प्रेरणा देते रहें। बता दें कि फैंस इस तस्वीर पर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा है कि काश, मैं भी अपने आइडल विराट से मिल पाता।


Click it and Unblock the Notifications











