चोट की तस्वीर दिखाकर निशा रावल का करण मेहरा पर गंभीर आरोप- गला पकड़ा, अफेयर है उसका, पूरी सच्चाई!
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच का रिश्ता मारपीट और जेल तक पहुंच गया है। निशा रावल ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और वह जमानत पर रिहा होने के बाद ये भी कह चुके हैं कि उन पर झूठा केस बनाया गया है।
इस पूरे मामले को लेकर निशा रावल ने मीडिया से बातचीत की और उन्होंने ये साफ तौर पर कहा कि करण मेहरा का दिल्ली में किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। वो उस महिला के साथ के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर निशा के सिर की चोट की तस्वीर भी वायरल हो रही है।

निशा ने कहा कि करण की स्क्रीन पर छवि आदर्श लड़के की है। मैंने असल जिंदगी में पूरी कोशिश की कि वो बना रहे। मुझे पता है कि एक एक्टर के लिए ये करियर के लिए कितना जरूरी होता है। हर बार वो गलती करते थे और माफी मांगते थे। इस बार उन्हें अपनी गलती का कोई अहसास नहीं है।
माथे पर चोट के साथ निशा रावल कई बार बातचीत के दौरान रोती हुए भी नजर आती हैं। मैंने करण के साथ रिश्ता संभालने की कोशिश की लेकिन उनकी तरफ से मुझे कोई सहयोग नहीं दिखा। मैंने करण से कहा कि हमें तलाक लेना चाहिए।करण इसके लिए तैयार हो गए। लॅायर भी हायर कर लिया। चंडीगढ़ से आने के बाद करण आइसोलेशन में चले गए। कल रात को हमारी बीच बहस हुई।
For women in distress Help Available on Contact
Central Social Welfare Board -Police Helpline 1091/ 1291, (011) 23317004,Shakti Shalini - women's shelter (011) 24373736/ 24373737,SAARTHAK (011) 26853846/ 26524061,All India Women's Conference 10921/ (011) 23389680,JAGORI (011) 26692700


Click it and Unblock the Notifications











