'कंप्रोमाइज कर लो..' कास्टिंग डायरेक्टर ने इंफ्लुएंसर को दिया गंदा ऑफर, ट्रैफिक सिग्नल पर डांस के बाद नासूर बन
Shreya Kalra Dance Controversy: कहते हैं कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अगर आप आउटसाइडर हैं तो काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासकर लड़कियों के लिए कास्टिंग काउच और कंप्रोमाइज करने के ऑफर मिलते हैं।

इस वक्त एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने खुलकर कुछ ऐसा बताया है जो कि हैरान करने वाला है। इस दौरान वो जोश टाक्स में थीं।
हम बात कर रहे हैं मशहूर इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा के बारे में जो कि एमटीवी रोडीज का हिस्सा रह चुकी हैं। वो अपने शानदार डांस वीडियो और बोल्ड बिंदास लुक्स के लिए जानी जाती हैं। श्रेया ने बताया कि कैसे उनको कंप्रोमाइज करने के लिए बोला गया था। हालांकि इंफ्लुएंसर ने इससे इंकार कर दिया क्योंकि उनका मानना था कि बिना टैलेंट दिखाए जो सफलता मिलती है उसका कोई मतलब नबीं होता।
कंप्रोमाइज और रेप की धमकी..
श्रेया कालरा ने खुलकर अपने भूतकाल को लेकर बात की है। उनका कहना है, मैं सिग्नल पर डांस कर लिया और वो वायरल हो गया। कास्टिंग डायरेक्टर्स मिले जिन्होंने कहा कि कंप्रोमाइज कर लो। मुझे रेप की धमकियां मिल रहीं थीं, जान से मारने की धमकियां मिल रहीं थीं। मुझे घर नहीं मिल रहा था, मेरे बारे में काफी कुछ बोला जाता था और फिर मेरी जिंदगी में एक लड़का आया। उस बंदे ने मुझे काफी कुछ सिखाया और बताया कि मेरे अंदर कितनी खूबिया हैं क्योंकि मैं अपने अंदर खामियां ढूंढती थी। मुझे काम मिला, मैने कंटेंट बनाना शुरु किया तो उसमें मुझे सफलता मिली। मुझे वेब सीरीज मिले, मुझे म्यूजिक वीडियोज मिले। जो आपके जीवम में लिखा है वो आपसे कोई नहीं छीन सकता, बस आपको थोड़ा सब्र करना है।
श्रेया कालरा इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर उनको लाखों लोग फॉलो करते हैं और वो लगातार अपने वीडियोज साझा करती रहती हैं। हालांकि उनका वीडियो देखकर लोग ट्रोल भी कर रहे हैं और मजाक बना रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications
