30 साल की उम्र में दूल्हा बना ये मशहूर मुस्लिम स्टार, हल्दी की रस्म में भी नहीं हटने दिया दुल्हनिया का नकाब

Adnan Shaikh Wedding: बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ चुके मशहूर इनफ्लुएंसर और एक्टर अदनान शेख अब जल्दी ही दूल्हा बनने जा रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 24 सितंबर को उनकी शादी है। बता दें कि अदनान शेख अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा शेख के साथ में निगाह करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है और दोनों की हल्दी रस्म भी हो गई है।
22 सितंबर को अदनान शेख और उनके होने वाली दुल्हनिया की हल्दी रसम को पूरा किया जा चुका है। इन तस्वीरों को खुद अदनान शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। इस दौरान उनकी टीम 07 के मेंबर्स भी उनको हल्दी लगाने के लिए पहुंचे और दोस्त की शादी में सब ने खूब रंग भी जमाया।
अदनान शेख ने अपने माता-पिता और होने वाली दुल्हन आयशा के साथ में तस्वीरों को भी क्लिक करवाया। हालांकि उन्होंने आयशा का चेहरा दिखाई नहीं। इस दौरान अदनान को पीला कुर्ता और व्हाइट पजामा पहने हुए देखा जा सकता है। उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ देखी जा रही है। उनके होने वाली दुल्हन आयशा ने भी पीले रंग का आउटफिट पहना था और उन्होंने हार्ट इमोजी से अपने बेगम का चेहरा छुपा दिया।
23 सितंबर यानी कि आज अदनान शेख की संगीत सेरिमनी भी है और पिंक विला के सूत्रों के हवाले से यह बताया गया है कि अदनान पहली बार आयशा के साथ में मीडिया को पोज देने वाले हैं। 30 साल के होने के बाद अब वह अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने शादी का फैसला भी लिया।
अदनान शेख का मानना है कि लेट शादी होने से दिक्कतें आती है। इसके अलावा आपको बता दें कि उनको बिग बॉस ओटीटी 3 में देखा जा चुका है और वह 7 दिन के अंदर ही शो से बाहर निकल गए थे। हालांकि उन्होंने टिक टॉक पर वीडियो बनाकर काफी ज्यादा चर्चा बटोरी थी और अब इंस्टाग्राम के जरिए भी वीडियो से वह फेमस हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications